Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बाढ़ के बाद बढ़ा बीमारियों का खतरा, सतर्क रहें और अपनाएं ये जरूरी सावधानियां

अंबाला : पहाड़ो मे लगातार बरसात के बाद टांगरी नदी के कारण अंबाला छावनी के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ दिनों पहले जलभराव हो गया था। अब पानी उतरने के बाद लोगों को चर्म रोग की समस्या आ रही है। इसके इलाज़ के लिए अंबाला छावनी सिविल अस्पताल में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। लोेगों का कहना था कि इस क्षेत्र में बरसात के बाद महेश नगर क्षेत्र की कुछ गलियों में पानी भर गया था। इसके बाद अब पानी तो उतर गया है लेकिन लोग सिविल अस्पताल में चर्म रोग की विभिन्न बीमारियों को लेकर आ रहे है  ।

चर्म रोग विशेषज्ञ डा. प्रमोद का कहना है कि लोगों को चाहिए कि बीमारियों को लेकर सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि खाना खाने से पहले हाथ अवश्य धोयें। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि वह सफाई का ध्यान अवश्य रखें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। डॉक्टर्स का कहना है कि पानी के साथ कई तरह की चीजें बहकर आ रही हैं, जो लोग बाढ़ के पानी के संपर्क में हैं, उन्हें त्वचा व आंखों का संक्रमण हो रहा है। हाथ, पैरों के साथ शरीर के कई हिस्सों में खुजली हो रही है। खुजाने से घाव भी पड़ रहे हैं।

Advertisement Box

वहीं अस्पताल मे इलाज के लिए आये लोगों का कहना है कि बरसात के बाद चर्म रोग की अनेक समस्याएं उनके सामने आ रही है ! उन्होंने बताया कि वह सुबह से ही अस्पताल में इलाज के लिए आए हुए है यहां निशुल्क इलाज किया जा रहा है और निशुल्क दवाइयां भी दी जा रही है।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें