Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रेमिका ने परिवार संग रची थी खौफनाक साजिश, पहले प्रेमी को मिलने बुलाया फिर कर दिया हमला

डूंगरपुर : जिले की दोवड़ा थाना पुलिस ने प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी व उसके दोस्तों पर जानलेवा हमले के मामले में 8 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात में प्रयुक्त जीप व बाइक को भी जब्त किया है. हमले के दौरान भागते समय प्रेमी के एक दोस्त की तालाब में डूबने से मौत भी हो गई थी. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. साथ ही शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है.

डूंगरपुर जिले के थानाधिकारी तेजकरण चारण ने बताया कि 15 अगस्त को पाल मांडव फला घाटिया घरा निवासी आशाराम पुत्र मोहन डेंडोर ने एक रिपोर्ट दी थी. रिपोर्ट में बताया था कि उसका गमीरपूरा निवासी कमला डामोर से 3 साल से प्रेम संबंध है. 13 अगस्त की रात को उसकी प्रेमिका ने फोन कर बताया कि उसके घर वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं. उसने आत्महत्या करने की धमकी भी दी. इस पर आशाराम अपने दोस्त अनिल रावल की कार से दोस्त पंकज अहारी और अरविंद परमार अहमदाबाद से गमीरपुरा जाने के लिए निकले. आधी रात के बाद बोकडसेल पहुंचे.

Advertisement Box

8 साल का मासूम डॉग्स के हमले से लहूलुहान, शरीर पर 50 से ज्यादा जख्म

बोकडसेल पुलिया के पास जाते ही प्रेमिका के परिवार के 15 से 20 लोग हाथों में लट्ठ, पत्थर और कमांडर जीप लेकर खड़े थे. सभी ने लट्ठ पत्थर लेकर हमला कर दिया. हमले से कार के शीशे फूट गए. वहीं, पथराव से बचने के लिए चारों दोस्त भागे. आशाराम, अनिल रावल और अरविंद तीनों भागते हुए जान बचाने के लिए बोकडसेल तालाब में कूद गए. आशाराम और अरविंद दोनों तैरकर तालाब से बाहर आ गए, लेकिन पथराव में अनिल को ज्यादा चोटें आने से वह तालाब से बाहर नहीं आ सका. डूब जाने से उसकी मौत हो गई थी. इसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

श्रीकृष्ण का प्रतिरूप बन युवक ने काटे बाल, हिंदू संगठनों का हंगामा, मालकिन पर केस

पुलिस ने सोमवार को प्रेमिका कमला डामोर, उसके पिता सुखलाल डामोर, बहन मुन्नी डामोर, शीला डामोर, कमलेश डामोर, मुकेश परमार, नरेश अहारी, चिराग अहारी कुल 8 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ का रही है. पूछताछ में आरोपी प्रेमिका ने बताया कि उसके प्रेमी आशाराम ने खुद के शादीशुदा होने की बात उससे छिपाई थी. इसके चलते वह नाराज थी. इसी कारण उसने अपने परिजन व रिश्तेदारों के साथ मिलकर ये साजिश रची थी. फिलहाल अन्य हमलावरों की भी पुलिस तलाश कर रही है.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें