Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सैफ अली खान-प्रीति जिंटा की जोड़ी वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म, जिसमें दिखाया गया था लिव-इन का कॉन्सेप्ट

 2005 में यशराज फिल्म्स के बैनर तले एक ऐसी फिल्म आई, जिसमें पहली बार लिव-इन रिलेशनशिप का कॉन्सेप्ट दिखाया गया था. आज के दौर में इस बारे में हर कोई जानता है, लेकिन 20 साल पहले इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते थे और लोगों के लिए ये कॉन्सेप्ट समझ से दूर था. उस फिल्म का नाम ‘सलाम नमस्ते है’. इसमें प्रीति जिंटा के साथ सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए थे.

‘सलाम नमस्ते’ उस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल थी. इस फिल्म के लीड एक्टर और एक्ट्रेस लिव-इन में रहते हैं. लिव-इन का मतलब ये होता है कि एक बालिग लड़का और एक बालिग लड़की बिना शादी के साथ रहते हैं. ऐसा अब अधिकतर मेट्रो सिटीज में होता है.

Advertisement Box

कैसा था फिल्म सलाम नमस्ते का कलेक्शन?

फिल्म ‘सलाम नमस्ते’ की पूरी शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में हुई थी और विदेशों में तब लिव-इन रिलेशनशिप का कॉन्सेप्ट जोरों पर था. प्रीति जिंटा की ये दूसरी ऐसी फिल्म थी, जिसमें वो कुंवारी मां का रोल प्ले की थीं. इसके पहले उन्होंने फिल्म ‘क्या कहना’ (2000) में ऐसा रोल किया था और उसमें भी सैफ अली खान ही उनके अपोजिट नजर आए थे. वो फिल्म भी सुपरहिट हुई थी और 2005 में फिल्म ‘सलाम नमस्ते’ आई. ये भी हिट थी. आदित्य चोपड़ा फिल्म के प्रोड्यूसर थे और सिद्धार्थ आनंद फिल्म के डायरेक्टर थे. वहीं सिद्धार्थ फिल्म के एक सीन में टैक्सी ड्राइवर के रोल में नजर भी दिखे थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘सलाम नमस्ते’ का बजट 10 करोड़ था जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 55.98 करोड़ था. फिल्म में सैफ और प्रीति लीड रोल में थे, जबकि इनके अलावा अरशद वारसी, जावेद जाफरी, जुगल हंसराज, तानिया जेट्टा, कुनाल विजयकर और मारिया गोरटी ने भी अहम किरदार निभाए थे. वहीं फिल्म में अभिषेक बच्चन का कैमियो भी दिखाया गया, जिन्होंने डॉक्टर का रोल प्ले किया था.

किस ओटीटी पर देख सकते हैं फिल्म सलाम नमस्ते?

फिल्म ‘सलाम नमस्ते’ में ‘माई दिल गोज’, ‘व्हाट्स गोइंग ऑन’, ‘तू जहां’ और फिल्म का टाइटल ट्रैक जैसे गाने थे, जो हिट रहे. वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एम्बी मल्होत्रा (प्रीति जिंटा) और निक अरोड़ा (सैफ अली खान) बाय चांस ऑस्ट्रेलिया में मिलते हैं और फिर एक ही घर में बतौर किराएदार रहने लगते हैं.

यहां बाद में दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और लिव-इन रिलेशनशिप शुरू हो जाता है. बाद में एम्बी प्रेग्नेंट हो जाती हैं, लेकिन निक अपनी जिम्मेदारी लेने से इनकार करता है और उससे दूर भागने लगता है. फिल्म में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आते हैं, जो हंसाते भी हैं और रुलाते भी हैं. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर है.
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें