Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सपना चौधरी की परफॉर्मेंस के दौरान डोम गिरा:ऊपर बैठकर और साइड में लटककर देख रहे थे लोग, कार्यक्रम रद्द कर मैदान खाली कराया

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा

चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में सपना चौधरी के परफॉर्मेंस के दौरान सामने बनाए गए डोम का एक साइड का हिस्सा गिर गया। सपना चौधरी राष्ट्रीय दशहरा मेले में आयोजित कार्यक्रम पहुंची थी। घटना में किसी को चोट नहीं आई है। हादसे के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। घटना रात करीब 12 बजे की है।

Advertisement Box

अन्य दिनों की तुलना में आई थी 3 गुना भीड़

एसडीएम विकास पंचोली ने बताया-निंबाहेड़ा नगर परिषद द्वारा दशहरा मैदान में राष्ट्रीय दशहरा मेले का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को मेले का आठवां दिन था। सोमवार को डांसर सपना चौधरी का परफॉर्मेंस था। जिसको देखने के लिए अन्य दिनों की तुलना में 3 गुना भीड़ आई थीा। मेले में तीन डोम बनाए गए थे। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। रात 11 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। सपना चौधरी को देखने के लिए कुछ लोग डोम के साइड में पोल को पकड़कर खड़े थे। कुछ लोग डोम के ऊपर भी बैठे थे।

सपना चौधरी ने 15 मिनट परफॉर्मेंस किया था

सपना चौधरी ने रात पौने 12 बजे परफॉर्मेंस देना शुरू किया। करीब 15 मिनट बाद रात 12 बजे सपना चौधरी के परफॉर्मेंस के दौरान सामने बनाए गए डोम का बायां हिस्सा गिर गया। हादसे के तुरंत बाद डिप्टी बद्रीलाल राव, एसडीएम विकास पंचोली, आयुक्त कौशल कुमार खटूमरा और सीआई राम सुमेर मीणा, जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत कार्यक्रम को रुकवाया और सपना चौधरी को तुरंत स्टेज से नीचे भेज दिया। साथ ही लोगों को शांति से मेले से बाहर जाने की अपील की। एसडीएम ने बताया-हादसे के बाद मेले में होने वाले सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया।

कालीबाई स्कूटी योजना अंतर्गत 301 प्रतिभावान छात्राओं को मिलेगी निशुल्क स्कूटी

जमीन से 3 फीट ऊपर रह गया था डोम

एसडीएम ने बताया- डोम का हिस्सा करीब 3 फीट ऊपर रह गया था। जिस कारण से लोगों को चोट नहीं आई। डोम के ऊपर बैठे लोग और साइड में लटके हुए लोग गिरने के दौरान ही दूर हो गए थे। जिस कारण किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। डोम को ठीक करने का काम रात में ही शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम यथावथ रहेंगे। पुलिस को सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए कहा गया है

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें