Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रिंसिपल के तबादले पर भड़के छात्र, स्कूल गेट पर बैठकर दिया धरना

बीकानेर। शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में किए गए प्रिंसिपलों के तबादलों ने प्रदेशभर में हलचल मचा दी है। बीकानेर जिले के नापासर स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार सुबह छात्रों ने प्रिंसिपल डॉ. चौधरी का तबादला रद्द करने की मांग को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है

कि डॉ. चौधरी ने अल्प समय में स्कूल का चेहरा बदल दिया था। खेलों को बढ़ावा दिया, संस्कृत संकाय शुरू करवाया और विद्यार्थियों को दोस्त की तरह गाइड किया। ऐसे में उनका 300 किलोमीटर दूर जैसलमेर तबादला समझ से बाहर है। मंगलवार को जैसे ही सिंथल गांव के विद्यालय से आए नए प्रिंसिपल ने कार्यभार संभाला, वैसे ही छात्रों में गुस्सा फूट पड़ा। सुबह सुबह 200 छात्र जुटे और साफ कह दिया – “जब तक हमारे प्रिंसिपल वापस नहीं लगाए जाते, तब तक गेट से नहीं हटेंगे।” छात्रों ने चेतावनी भी दी।

Advertisement Box

लूणकरणसर डॉ. बी.आर.अम्बेडकर राजकीय छात्रावास का शिलान्यास समारोह आयोजि

छात्रों का कहना है कि आज हम 200 हैं, कल 500 होंगे और परसों 1000। अगर जरूरत पड़ी तो पूरा गांव हमारे साथ खड़ा होगा। छात्रों का कहना है कि हम राजनेता नहीं हैं, सिर्फ विद्यार्थी हैं, और हमें इतना पता है कि छात्र हितों को नजरअंदाज कर किसी प्रिंसिपल का इस तरह तबादला गलत है। धरने में मयंक बोहरा, मनीष पूरी, यशवंत सोनी, नरेंद्र जाट, मोहित सारण, पूर्व पंचायत समिति सदस्य किशन दईया,पूर्व छात्र सोहनलाल गोदारा,जस्सू नायक, रविन्द्र, बालकिशन समेत कई पूर्व छात्र भी शामिल होकर समर्थन देने पहुंचे।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें