Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तेज रफ़्तार कार ने सड़क किनारे बैठे परिवार को कुचला, एक की मौत

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ के पास रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से आ रही तेज़ रफ्तार कार ने पहले लखासर टोल नाके का बैरियर तोड़ा और फिर करीब आठ किलोमीटर आगे जोधासर बस स्टैंड के पास सड़क किनारे बैठे परिवार को कुचल दिया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार चला रहे दिल्ली के युवकों को हिरासत में लिया है।

बीकानेर जयपुर नेशनल हाइवे पर रविवार सुबह करीब सात बजे एक कार तेज गति से निकली। दिल्ली से आ रहे कुछ युवक इस कार को चला रहे थे। पहले लखासर टोल नाके पर बेरियर को तोड़कर भागे। करीब आठ किलोमीटर आगे बीकानेर की तरफ जोधासर बस स्टेंड के पास सड़क किनारे तंबू डालकर बैठे परिवार पर कार चढ़ा दी। इससे एक बच्चे वंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की चपेट में एक पशु भी आया, उसने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद राहगीरों ने घायलों को संभाला और एक पिकअप में डालकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement Box

हरियाणा में 10.80 लाख एकड़ फसल बर्बाद, 2247 लोग बेघर, फिर भी आपदा घोषित नहीं

जहां इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर शेरुणा थाने के एएसआई पूर्णमल पहुंचे। फिलहाल गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और युवकों को हिरासत में लिया गया है। घटना नींद की झपकी आने से हुई या फिर नशे में कार चलाने से हुई? इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है लेकिन हिरासत में पूछताछ की जा रही है। हेड कांस्टेबल पूर्णमल ने बताया कि कार में कुल पांच जने थे, जिसमें चार सवारियां थी। कार दिल्ली नंबर की है। कार में कुछ बोतल भी बरामद हुई है।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें