Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Sohna की सोसाइटी में Flat में लगी आग, पूरा सामान जलकर खाक…इस वजह से नहीं पहुंच पाई Fire Brigade

सोहना  : सोहना गुरुग्राम मार्ग पर घुनेला गांव के पास स्थित सिग्नेचर ग्लोबल, शहनाज सोसाइटी के एक फ्लैट में देर रात करीब नौ बजे आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय फ्लैट मालिक ड्यूटी पर गया हुआ था लेकिन जैसे ही स्थानीय निवासियों ने फ्लैट से आग की लपटें निकलती देखी। वैसे ही उसकी जानकारी पुलिस, फायर ब्रिगेड को दी। रास्ता कंजेस्टेड होने के कारण फायर विभाग की गाड़ी मौके तक नहीं पहुँच सकी। सोसाइटी के सुरक्षा कर्मियों ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक फ्लैट के अंदर रखा पूरा समान जलकर खाक हो चुका था। जिसके चलते पूरा फ्लैट जलकर खाक हो गया।

जिंदगी की पूरी कमाई जल गई- फ्लैट मालिक

Advertisement Box

फ्लैट मालिक का कहना है कि उनकी जिंदगी की पूरी कमाई जल गई और उनके पास बैठने तक की जगह नही बची है। सोसाइटी वासियों ने बताया कि बिल्डर द्वारा शॉपिंग मॉल बनवाया जा रहा है, जिसकी वजह से सोसाइटी द्वारा एग्जिट गेट बंद किया हुआ है जिसे लेकर कई बार बोला गया है अभी तक गेट नहीं खोला गया है, जिसकी वजह से सोसाइटी वासियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

जानमाल का नहीं हुआ नुकसान 

हालांकि इस आग के दौरान गनीमत यह रही कि जिस समय आग लगी थी उस समय फ्लैट बंद था और फ्लैट के अंदर कोई नहीं था, नहीं तो यहां पर जानी नुकसान भी हो सकता था। अब देखना यह होगा कि पुलिस जांच के दौरान आग लगने के क्या कारण सामने आते है और पुलिस द्वारा इस मामले में आगामी क्या कार्यवाही अमल में लाई जाती है।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें