Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Shri dungargarh : बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी में विशेष बैठक, हाईटेक डिजिटल बोर्ड का हुआ अनावरण

Shri dungargarh : बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी में विशेष बैठक, हाईटेक डिजिटल बोर्ड का हुआ अनावरण

श्री डूंगरगढ़ कस्बे की देवनारायण कॉलोनी स्थित बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी में गुरुवार दोपहर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन लाइब्रेरी कार्यालय प्रभारी बलराम बेनीवाल ने किया। बैठक की अध्यक्षता लाइब्रेरी संरक्षक श्री गोपाल जी राठी ने की।

Advertisement Box

Shri dungargarh : बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी में विशेष बैठक, हाईटेक डिजिटल बोर्ड का हुआ अनावरण

बैठक के दौरान भामाशाह श्री भीखमचंद जी पुगलिया द्वारा लाइब्रेरी को सप्रेम भेंट किए गए लगभग एक लाख रुपये के हाईटेक डिजिटल बोर्ड का लाइब्रेरी परिवार के प्रमुख सदस्यों द्वारा फीता काटकर विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रेष्ठ राठी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर एडवोकेट श्रवण जी भांभू, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग, राजगढ़ अध्यापक विकास कुमार लूनियां व डीके ने अपने विचार व्यक्त करते हुए हाईटेक डिजिटल बोर्ड की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक तकनीक से बेटियों की पढ़ाई और अधिक प्रभावी बनेगी तथा उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

बेटियों की सफलता से चमका सुरजनसर: 12वीं कला वर्ग का 100% रिजल्ट, निकली शानदार रैली

कार्यक्रम के अंत में लाइब्रेरी के निदेशक योगगुरू ओम कालवा एवं चेयरमेन मंजू देवी ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

समापन समारोह के दौरान एडवोकेट राजू लुखा द्वारा एस इलेवन नई ब्लैक स्कॉर्पियो लेने की खुशी में लाइब्रेरी की बेटियों के लिए विशेष पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें मिठाई, पनीर कोफ्ते और लीची जूस की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और खुशी से भर गया।

Shri dungargarh : बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी में विशेष बैठक, हाईटेक डिजिटल बोर्ड का हुआ अनावरण

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें