Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

निंबार्क आश्रम से निकली शिवजी की अलौकिक बारात, पथिक नगर में हुआ पार्वती से विवाह

निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य हुआ शिव-पार्वती विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल)। निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में शिव-पार्वती विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह मांगलिक कार्यक्रम आयोजक नीलम एवं दिनेश शर्मा द्वारा विजय सिंह पथिक नगर (महिला आश्रम गर्ल्स कॉलेज के पीछे, आर-52) स्थित परिसर में आयोजित किया गया, लेकिन महोत्सव की रौनक बनी निंबार्क आश्रम से निकली शिवजी की अलौकिक बारात।

Advertisement Box

शाही बारात की शुरुआत शाम 4.15 बजे हुई। महंत मोहन शरण शास्त्री की अगुवाई में निकली यह बारात अत्यंत आकर्षक थी। इसमें शामिल भक्तगणों ने भूत, प्रेत और गणों का वेश धारण कर रखा था, जो ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। बारात जैसे ही विजय सिंह पथिक नगर पहुंची, पूरा मोहल्ला शिव-भक्ति के रंग में रंग गया। स्थानीय निवासियों ने अपने घरों पर दीप प्रज्वलित कर, मंगल गीत गाते हुए और पुष्प वर्षा कर बारात का जोरदार स्वागत किया, जिससे एक दिव्य और उत्साहपूर्ण माहौल बन गया।

इंटरनेशनल आर्ट सिम्पोजियम संपन्न, दो दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

बारात के भव्य स्वागत के पश्चात, विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। विवाह के पावन अवसर पर, उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर एक भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसका भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ दर्शन किया। महाआरती के उपरांत, महंत मोहन शरण शास्त्री ने शिव-पार्वती विवाह के आध्यात्मिक महात्म्य पर भक्तों को सारगर्भित संदेश दिया। अंत मे आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए निंबार्क आश्रम और सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें