RBI का बड़ा फैसला: अब डिजिटल फ्रॉड होने पर मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा, MSME के लिए बिना गारंटी लोन की सीमा हुई दोगुनी
नई दिल्ली (श्रेयांस बैद )।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) ने शुक्रवार को अपनी नई मौद्रिक नीति (Monetary Policy) का ऐलान किया. इस बार का फोकस डिजिटल बैंकिंग को सुरक्षित बनाने और छोटे कारोबारियों को बिना किसी अड़चन के पैसा उपलब्ध कराने पर रहा. आइए जानते हैं इस पॉलिसी की 5 सबसे बड़ी बातें जो आपके काम की हैं।
डिजिटल फ्रॉड हुआ तो मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा
अब ऑनलाइन बैंकिंग में धोखाधड़ी होने पर ग्राहकों को अपनी मेहनत की कमाई खोने का डर कम होगा. RBI ने एक नया फ्रेमवर्क प्रस्तावित किया है, जिसके तहत छोटे मूल्य के डिजिटल फ्रॉड होने पर ग्राहकों को ₹25,000 तक का मुआवजा दिया जा सकेगा. इसके लिए नए नियम (Guidelines) जल्द जारी होंगे. इसके अलावा, बुजुर्गों के लिए ‘एडिशनल ऑथेंटिकेशन’ जैसे सुरक्षा फीचर लाए जाएंगे ताकि उन्हें ठगी से बचाया जा सके।

छोटे व्यापारियों (MSME) को अब ₹20 लाख का लोन
अगर आप छोटा बिजनेस (MSME) चलाते हैं, तो अब आपको अपना काम बढ़ाने के लिए बैंक के चक्कर कम काटने होंगे. RBI ने बिना किसी गारंटी (Collateral-free) वाले लोन की सीमा को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख करने का फैसला किया है. अब छोटे उद्यमी बिना जमीन या जेवर गिरवी रखे दोगुना लोन ले सकेंगे।
Bhilwara : डेयरी फेडरेशन ने प्रशासनिक ढांचे में किया बड़ा बदलाव, 5 अधिकारियों की नई जिम्मेदारी हुई तय
आपकी EMI पर क्या होगा असर?
रिजर्व बैंक ने इस बार ब्याज दरों (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे 5.25% पर बरकरार रखा है. इसका सीधा मतलब है कि फिलहाल आपके होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन की EMI नहीं बढ़ेगी. RBI अभी अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने पर ध्यान दे रहा है।
RBI का बड़ा फैसला: अब डिजिटल फ्रॉड होने पर मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा




















