Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Rakhi से पहले ही बहनों से जुदा हो गए भाई, आने का इंतजार करती रही बहनें की…तभी आई बेहद दुखद खबर

कुरुक्षेत्र : राखी से ठीक एक दिन पहले कुरुक्षेत्र के गांव बपदी में मातम का माहौल पसर गया है। हुआ यूं कि लाडवा में लाडवा-हिनौरी मार्ग पर स्थित पश्चिमी यमुना नहर में शुक्रवार देर शाम नहाते समय दो युवक तेज बहाव में बह गए। दोनों का देर रात तक कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की सूचना मिलते ही लाडवा पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल पाई।

थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि युवकों की पहचान प्रदीप (निवासी बपदी) और साहिल (निवासी बपदी) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रदीप और साहिल अपने तीसरे दोस्त कुलदीप के साथ मोटरसाइकिल से दोपहर करीब ढाई बजे नहर किनारे पहुंचे थे। तीनों वहां बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान प्रदीप और साहिल नहर में नहाने उतर गए, जबकि कुलदीप किनारे बैठकर डिब्बे से नहा रहा था। कुछ ही क्षणों में दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। कुलदीप ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और डायल-112 पर सूचना दी। थानाप्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि पुलिस ने मौके से युवकों के कपड़े और मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है।

Advertisement Box

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद बपदी गांव में मातम का माहौल है। प्रदीप चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। प्रदीप के तीन बच्चे हैं — एक बेटी और दो बेटे। उसकी बहन रानी रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए मायके आई थी, लेकिन भाई के पानी में बह जाने के बाद वह बेसुध होकर रो रही है। साहिल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और अविवाहित था। उसकी करीब 6 साल की छोटी बहन थी, जो राखी बांधने की तैयारी कर रही थी। बेटे की मौत से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें