चेन्नई में गूंजा राजस्थान का रंग: देशवाल गाँव के प्रवासियों ने हनुमान चालीसा पाठ से रचा इतिहास
चेन्नई में बसे राजस्थान के नागौर जिले के देशवाल गाँव के प्रवासी भाइयों ने एक बार फिर अपनी संस्कृति और एकता का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया। शनिवार को आयोजित भव्य कार्यक्रम में श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राजस्थानी समाज के लोगों ने भाग लिया।

इस विशेष आयोजन में केवल राजस्थान के लोग ही नहीं, बल्कि चेन्नई के स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम और भी भव्य एवं यादगार बन गया। पूरे माहौल में भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक रंग देखने को मिला।
Bhilwara : मित्रता एक ऐसा पावन रिश्ता है जो सभी संबंधों की कमी को पूरा कर देता: गोवत्स राधा कृष्ण महाराज
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागौर जिले के देशवाल निवासी रतनलाल रांकावत रहे, जिन्होंने अपने मुखारबिंद से प्रेरणादायक एवं प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उनके विचारों ने उपस्थित सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि इसने यह भी दर्शाया कि राजस्थान के लोग देश के किसी भी कोने में रहें, अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं।
चेन्नई में गूंजा राजस्थान का रंग: देशवाल गाँव के प्रवासियों ने हनुमान चालीसा पाठ से रचा इतिहास




















