Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संसोधित भर्ती कैलेंडर, इन भर्तियों की परीक्षा तिथि आई सामने

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती कैलेंडर में बड़ा संशोधन किया है। जिसके तहत कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रयोगशाला सहायक संयुक्त भर्ती परीक्षा, परिचालक सीधी भर्ती परीक्षा और परमेश्वर महिला सीधी भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी और संविदा आयुष अधिकारी भर्ती, प्रयोगशाला सहायक संयुक्त भर्ती परीक्षा और परिचालक सीधी भर्ती परीक्षा की नई तारीख जारी की है।

बोर्ड द्वारा जारी की गई भर्ती परीक्षा की तारीख

Advertisement Box

-ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती (2025) परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर 2025 को किया जाएगा।

-परिचालक सीधी भर्ती (2024) परीक्षा का आयोजन 6 नवंबर 2025 को किया जाएगा।

-संविदा आयुष अधिकारी (आयुर्वेद – होम्यो – यूनानी) संयुक्त सीधी भर्ती (2025) परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।

-प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती (2025) परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

इससे पहले प्रयोगशाला सहायक संयुक्त भर्ती परीक्षा 2 नवंबर परिचालक सीधी भर्ती परीक्षा 3 नवंबर और पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा 26 दिसंबर को आयोजित की जानी थी। बोर्ड ने इनमें से प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती और परिचालक सीधी भर्ती परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। जबकि महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा की तारीख फिलहाल जारी नहीं की गई है।

सुबह खाली पेट दूध और केले का सेवन ऊर्जा प्रदान करता है, वजन बढ़ाने में मदद करता है,

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव बी सी बधाल ने बताया कि बोर्ड द्वारा बीते दिनों भर्ती कैलेंडर जारी किया था। जिसमें संशोधन करते हुए आज तीन भर्ती परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया गया है। जबकि चार भर्ती परीक्षाओं की नई तारीख जारी की गई है। जो इसी साल नवंबर से अगले साल फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी। जिसमें अभ्यर्थी कर्मचारी चयन बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरूप हिस्सा ले सकेंगे। जिसके एडमिट कार्ड भर्ती परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी होंगे।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें