बीती रात राजसमंद में हादसे के बाद आज सुबह डीडवाना में भी रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई. डीडवाना के जसवंतगढ़ के पास रोड़वेज बस और बोलेरो कार में जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में 3 महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक चूरू के राजलदेसर और मौमासर के बताए जा रहे हैं. मृतकों के शवों को लाडनूं अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.
बोलेरो सवार व्यक्ति गंभीर घायल
इस भीषण सड़क हादसे में बोलेरो सवार व्यक्ति गंभीर घायल है और बस यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई है. घायलों को लाडनूं के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस की सवारियों को भी मामली चोट आई हैं। वहीं, हादसे को लेकर के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। सुबह एक्सीडेंट के कारण लाडनूं-सुजानगढ़ रोड पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया था। रेस्क्यू के बाद रास्ता खोला गया है।
सूचना के अनुसार बोलेरो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे, जो पुष्कर दर्शन के लिए जा रहे थे।




















