Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूआईटी में अधिकारियों के कान खोलने के लिए किया डमरू-मंजीरे बजाकर विरोध प्रदर्शन

नागरिकों बोले, अधिकारियों के कान बंद है, हमारी आवाज नहीं पहुंचती इसलिए ऐसा किया

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भीलवाड़ा के नगर विकास न्यास (UIT) में अधिकारियों के कान खोलने के लिए गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक और कांग्रेस नेता मनोज पालीवाल के नेतृत्व में नागरिकों ने डमरू और मंजीरे बजाकर घेराव किया था। यह विरोध प्रदर्शन यूआईटी पर नाले के अतिक्रमण से होने वाली जलभराव की समस्या और अन्य पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किया गया था, जिसके बाद यूआईटी सचिव ने दीपावली से पहले सड़कों को ठीक करने और नालों से अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया था।

Advertisement Box

नागरिकों का कहना है कि भीलवाड़ा शहर में नगर विकास न्यास की सड़कों की हालत बुरे है, नालों पर अतिक्रमण किया हुआ है। बरसात के दौरान जल भराव से हालत काफी खराब है। अधिकारी सुनवाई नहीं करते हैं और उनके कानों तक हमारी आवाज नहीं पहुंचती है। इसके चलते आज हम यूआईटी में डमरू और मंजीरे बजाते हुए पहुंचे हैं। शायद इनकी आवाज से अधिकारियों के कान खुल जाए और वे लोगों की समस्याओं पर ध्यान दें। नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक ने बताया कि शहर की तमाम प्राइवेट कॉलोनी के अंदर कॉलोनाइजर कॉलोनी बनाकर भाग गए, जनता परेशान है सड़कें टूटी हुई है, नालियां टूटी हुई है।

यूआईटी सभी से लीज लेती है, उनकी देखरेख करने की जिम्मेदारी यूआईटी की है। शहर में जो भी रेवेन्यू रिकॉर्ड में नाले दर्ज हैं उन नालों से अतिक्रमण हटवा करके उनको खुलवाना चाहिए ताकि प्राकृतिक रूप से पानी का निकास बरसात के समय में हो सके जनता परेशान नहीं हो। कांग्रेस नेता मनोज पालीवाल ने बताया कि शहर खड्डों का शहर हो चुका है और आने वाले त्योहार दीपावली हर व्यक्ति के लिए बहुत ज्यादा मायने रखता है। इसलिए आने वाले त्योहार से पहले शहर की सभी सड़कों की रिपेयरिंग करवाई जाए।

राधामोहन दास अग्रवाल बोले- राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का समर्थन करने वाले हो चुके हैं खत्म

इस दौरान संदीप टेलर, कुंदन शर्मा, दिनेश शर्मा, भरत व्यास, अतुल सुराणा, योगिता सुराणा, दुर्गेश सुवालका, निरबिता वैष्णव, कन्हैयालाल वैष्णव, दुर्गा कंवर, पिंकी सुवालका, ज्योति, रेखा, जैन, दीप जैन, सोनू गोस्वामी, पुनीत विजयवर्गीय, रतन शर्मा, नेहा शर्मा, दीप जैन, दिनेश शर्मा, विवेक जैन, निरंजन गोस्वामी, माधवलाल शर्मा, लक्ष्मी देवी, अनुराधा चौधरी, महेश जैन सहित कई लोग मौजूद रहे।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें