श्री डूंगरगढ़,
कस्बे के ताल मैदान स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। प्राचार्य ममता गोयल ने बताया कि मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान एवं तकनीकी के प्रति रुचि जागृत कर वैज्ञानिक सोच के साथ-साथ सृजनात्मकता, तकनीकी कौशल, कर्म शिल्प कौशल को विकसित करना है। मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान की विभिन्न शाखाओं से सम्बन्धित प्रादर्श निर्माण किए।

इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रभारी सुरभि पारीक ने बताया कि कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दो वर्गों में आयोजित मेले में कुल 20 विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। मेले के अंत में प्राचार्य गोयल, प्राध्यापक बालाराम मेघवाल, दीपक चौधरी, सोनल शर्मा, मदन लाल कड़वासरा, शुभकरण बिस्सु, सोमेंद्र बैंस, डॉ राधाकिशन सोनी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पूर्णमल, निखिल, सूर्यन, नंदलाल, अनुष्का, अफसार, हर्षिता, मंगलाराम, रामकरण आदि 20 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।




















