Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुहागरात पर बोली- मुझे अजमेर दरगाह जाना है… फिर दूल्हे को चकमा देकर भागी दुल्हन

राजस्थान के अजमेर में एक युवक की शादी की खुशियां एक दिन में ही सब खत्म हो गईं. मामला कमला बावड़ी इलाके का है. यहां रहने वाला प्रमोद कुमार हाल ही में शादी के नाम पर ठगी का शिकार बना है. प्रमोद ने इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है.

प्रमोद ने बताया कि उनकी उम्र ज्यादा होने के कारण शादी नहीं हो पा रही थी. इसी परेशानी को देखते हुए मनीषा नाम की एक महिला दलाल ने उनकी शादी कराने का भरोसा दिया. मनीषा ने प्रमोद को चांदनी नाम की लड़की की फोटो दिखाई और बताया कि वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और गरीबी में जी रही है. प्रमोद को चांदनी की फोटो पसंद आ गई. इसके बाद शादी के खर्च के नाम पर मनीषा ने उनसे 1 लाख 80 हजार रुपये ले लिए.

Advertisement Box

आर्य समाज मंदिर में हुई शादी

पैसे लेने के बाद मनीषा ने प्रमोद की शादी आर्य समाज मंदिर में चांदनी से करवा दी. शादी की पहली रात चांदनी ने पेट दर्द का बहाना किया. अगले दिन उसने अजमेर दरगाह जाकर दुआ मांगने की बात कही. प्रमोद उसे दरगाह लेकर गए.

दरगाह से फरार हो गई दुल्हन

दरगाह पहुंचते ही चांदनी ने मौका देखकर प्रमोद को चकमा दिया और वहां से भाग गई. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. ठगी का एहसास होते ही प्रमोद ने गंज थाने में मनीषा और चांदनी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की

गंज थाने के एएसआई राकेश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस को शक है कि यह किसी बड़े ठगी गिरोह की साजिश हो सकती है जो शादी के नाम पर लोगों को फंसाता है. पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें