विद्वानों को वेदांग शिरोमणि अलंकरण से किया सम्मानित
सालासर:
सालासर के गुरुधाम में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय ज्योतिष संगोष्ठी में वेद वेदांग,अध्यात्म विषयों पर संगोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें सनातन धर्म संस्कृति व संस्कृत पर विद्वानों ने व्याख्यान दिए। इस मौके संस्थान के अध्यक्ष अध्यात्म गुरु डॉ.नरोत्तम पुजारी ने कहा कि ज्योतिष वेदों के चक्षु है इसके ज्ञान विज्ञान से ब्रह्मांड व जातकों के भविष्य की सटीक भविष्य वाणी की जा सकती है तथा ज्योतिष साधना का विषय है।गुरु के आशीर्वाद बिना व्यवहारिक शिक्षा का अधूरा ज्ञान ही रहता है।अत: सनातन शिक्षा ज्ञान के लिए प्राचीन गुरुकुलों जैसी शिक्षा प्रणाली सर्वोत्तम थी।
जोधपुर में रावण का श्राद्ध: दशमी पर वंशजों ने किया तर्पण और पिंडदान
इस मौके कार्ष्णी डॉ.भरत महाराज कोटा,पंडित सुरेश गौड़ सुमेरपुर,आचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री सवाई माधोपुर,आचार्य पंडित ओपी शास्त्री जयपुर, आचार्य सुरेश शर्मा दिल्ली, पंडित हेमेंद्र पारीक सालासर,पूजा पारीक सालासर,बजरंग लाल शर्मा जयपुर सहित देश भर से आए विद्वानों को डॉ.नरोत्तम पुजारी व गुरुमाता ज्योति पुजारी ने दुपट्टा,माला,व सालासर बालाजी के चित्र का चिन्ह सहित वेदांग शिरोमणि सम्मान पत्र से सम्मानित किया। छोटे गुरु प्रीतम पुजारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।




















