डीडवाना के जसवंतगढ़ के पास रोड़वेज बस और बोलेरो कार में जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में 3 महिलाओं और एक पुरुष ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक बीकानेर के मौमासर के मृतकों के शवों को लाडनूं अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. जैसे ही हादसे की सुचना गाँव में पहुंची गाँव में शोक की लहर फेल गयी, हर किसी की जुबान पर एक ही शब्द था हे भगवान ये क्या हो गया।
मोमासर निवासी सुगना राम सुथार की गाँव में पुरानी मिठाई की दुकान हैं और अभी चंद दिनों पहले ही सुगनाराम सुथार का निधन हुआ था. इसके बाद आज सुबह परिजन पुष्कर स्नान करने के लिए गाँव से रवाना हुए। लेकिन किसको पता था काल सामने खड़ा हैं। और सूर्योदय के साथ ही ये दर्दनाक खबर आई की सड़क हादसा हुआ हैं और…….
पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो में आठ लोग सवार थे। सभी मोमासर से पुष्कर जा रहे थे। हादसे में शारदा देवी (50) पत्नि भगवाना राम , निवासी नोखा, लिछमा देवी (70) पत्नि सुगना राम सुथार, तुलछी देवी (42) पत्नि ठाकर मल सुथार निवासी मोमासर और ओमसिंह (42) पुत्र भगवान सिंह निवासी बाढा की ढाणी की मौत हो गई।
वहीं, रूपा (45) पत्नि प्रेम निवासी राजल देसर, भोजराज (17) पुत्र ठाकर मल , मुरली (11) पुत्र ठाकर मल और ममता (15) पुत्री ठाकर मल घायल हो गए। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
मोमासर व्यापार मंडल ने मोमासर का बाजार 1 बजे बाद से बंद करने की घोषणा की हैं। हादसे की सुचना मिलने पर हारे का सहारा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों को गाड़ी से बाहर निकाला
बोलेरो सवार व्यक्ति गंभीर घायल
इस भीषण सड़क हादसे में बोलेरो सवार व्यक्ति गंभीर घायल है और बस यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई है. घायलों को लाडनूं के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस की सवारियों को भी मामली चोट आई हैं। वहीं, हादसे को लेकर के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। सुबह एक्सीडेंट के कारण लाडनूं-सुजानगढ़ रोड पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया था। रेस्क्यू के बाद रास्ता खोला गया है।
सूचना के अनुसार बोलेरो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे, जो पुष्कर दर्शन के लिए जा रहे थे।
हादसा इतना भीषण था कि एसयूवी वाहन के परखच्चे उड़ गए और हाईवे से नीचे जा गिरी। कार में फंसे शवों और घायलों को निकालने के लिए पुलिस को क्रेन की मदद लेनी पड़ी




















