भीलवाड़ा में हुआ महेश स्पोर्ट्स एकेडमी’ का भव्य लोकार्पण, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच
महेश स्पोर्ट्स एकेडमी के माध्यम से बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास: सत्यनारायण नुवाल
समारोह में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने दी शिव, कृष्ण लीलाओं के नृत्य, रामायण पर प्रस्तुति
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर के खेल परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ गया जब रविवार को श्री महेश सेवा समिति, भीलवाड़ा द्वारा महेश स्पोर्ट्स एकेडमी’ का भव्य लोकार्पण पद्मश्री व चेयरमेन सोलर गु्रप ऑफ इण्डस्ट्रीज, सत्यनारायण नुवाल द्वारा किया गया। समारोह में समाज के अनेक गणमान्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं खेल प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने का मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं महेश वंदना के साथ हुआ। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए लोकार्पणकर्ता सत्यनारायण नुवाल ने कहा की शिक्षा के साथ बच्चों का चंहुमुखी विकास होना चाहिए। महेश स्पोर्ट्स एकेडमी के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभायेगी। नुवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि यह एकेडमी भीलवाड़ा के युवाओं को नई दिशा देगी और खेल प्रतिभाओं को निखारने में मील का पत्थर साबित होगी। समारोह की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा ने कहा की महेश एकेडमी को स्किल डवलपमेन्ट के साथ साथ खेलो में राष्ट्रीय स्तर पर बच्चो को पहुचाने की जरूरत है।
समाज के लोगो को नए भवनों की जगह स्पोर्ट्स भवन बनाने की जरूरत है। नुवाल जी देश के गौरव जिन्होंने समय की आवश्यकता के सपनो को साकार किया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दामोदर अग्रवाल, एवं संगम गु्रप ऑफ इण्डस्ट्रीज के चेयरमेन रामपाल सोनी उपस्थित रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप मे संदीप मोटर्स के चेयरमेन श्रीगोपाल राठी व नितिन स्पीनर्स के चेयरमेन दिनेश नौलखा ने शिरकत की। मुख्य अतिथि सोनी ने कहा कि अच्छी शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है जिसे महेश सेवा समिति द्वारा बनाई स्पॉटर्स एकेडमी पूरा करेगी। सोनी ने कहा कि छोटी सी जगह से हुरड़ा से निकले पद्मश्री सत्यनारायण नुवाल के कई उतार चढ़ाव तकलीफों के बाद भी सत्य का साथ नही छोड़ा और आज इस बुलन्दियों पर है।
नुवाल जी की मेहनत, क्षमता और लक्ष्य के साथ प्रेरणा लेकर अहंकार रहित जीवन जीने की कला के साथ आगे बढ़ना चाहिए। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने एकेडमी के परिसर का अवलोकन कर वहां उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं की सराहना की। समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश नराणीवाल, व सचिव राजेन्द्र कचोलिया ने बताया की एकेडमी का भवन आधुनिक डिजाइन पर आधारित है, जिसमें विभिन्न इनडोर और आउटडोर खेलों के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां प्रशिक्षित कोचों द्वारा नियमित प्रशिक्षण, फिटनेस सत्र और प्रतियोगी तैयारी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। बच्चों और युवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किए गए हैं, ताकि वे अपनी रुचि के अनुसार खेल का चयन कर सकें और व्यवस्थित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।

एकेडमी का उद्देश्य केवल खेल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। इसके साथ ही समय-समय पर जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन कर स्थानीय खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के सहयोग से यह पहल आगे भी निरंतर प्रगति करती रहेगी। समारोह में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शिव, कृष्ण लीलाओ के नृत्य, जैसी करनी वेसी भरनी की तर्ज पर नाट्य रूपांतरण, स्वामी विवेकानंद पर ईश्वर आराधना पर रामायण पर प्रस्तुति दी। जिसे उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
Bhilwara : 501 निशानों के साथ गूंज उठा भीलवाड़ा, छप्पन भोग व भव्य भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सागर
समारोह में लोकार्पण कर्ता नुवाल, सहित अतिथियों के साथ ही पूर्व संस्थान अध्यक्ष माहेश्वरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, शिव नारायण दरक, पर्यावरणविद् बाबू लाल जाजू, जगदीश कोगटा को स्मृति चिन्ह प्रदान किये। कार्यक्रम के अंत में सचिव राजेन्द्र कुमार कचोलिया ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। महेश स्पोर्ट्स एकेडमी’ के लोकार्पण से भीलवाड़ा में खेल सुविधाओं का विस्तार होगा और युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए एक सशक्त मंच मिलेगा। यह पहल निश्चित रूप से जिले में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
समारोह में प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी, पुर्व प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कोठारी व राधेष्याम सोमानी, एसएन मोदानी, प्रहलाद लढा, बाबुलाल जाजू, प्रदेश अध्यक्ष महिला, सीमा कोगटा, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती, जिला मंत्री रमेश राठी, नगर अध्यक्ष केदार गगरानी, नगर मंत्री संजय जागेटिया, भारती बाहेती, निशा काकानी, वीणा मोदी, विनीता तोषनीवाल, अर्चित मून्दडा, विनोद गग्गड के साथ ही समिति उपाध्यक्ष कष्णगोपाल जाखेटिया एवं सत्यनारायण मून्दड़ा, कोषाध्यक्ष राजेश बाहेती, संचालक सदस्य केदारमल जागेटिया, ओमप्रकाश मालू, दिलीप अखेराम तोषनीवाल, सुरेशचन्द्र काबरा, दिनेश कुमार शारदा, चन्द्रप्रकाश काल्या सहित कई समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश कोगटा ने किया।
भीलवाड़ा में हुआ महेश स्पोर्ट्स एकेडमी’ का भव्य लोकार्पण, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच




















