Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महेश बचत एवं साख समिति द्वारा गरबा वर्कशॉप का आयोजन

समाज की युवा पीढ़ी को परंपरागत लोकनृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक धरोहर से जोडने का कर रहे प्रयास

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री महेश बचत एवं साख समिति के तत्वावधान में आगामी 25 से 27 सितम्बर को होने वाले भव्य गरबा कार्यक्रम की तैयारियों के अंतर्गत समिति सदस्यों के लिए गरबा वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

Advertisement Box

इस अवसर पर संयोजक शांतिलाल डाड ने बताया कि इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य समिति पदाधिकारियों व सदस्यों को गरबा के विविध स्टेप्स की विधिवत शिक्षा प्रदान करना है, ताकि सभी आगामी गरबा महोत्सव में पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग ले सकें। कार्यक्रम में संरक्षक श्रीमती आशा डाड, अध्यक्ष रीना डाड मंत्री अनीता सोमानी, कोऑर्डिनेटर सुधा चांडक, गरबा प्रभारी उषा कचोलिया, अमिता मूंदड़ा ,तथा कोरियोग्राफर विशाल के निर्देशन में पारंपरिक गुजराती गरबा के स्टेप्स सिखाए गए। अध्यक्ष संदीप लढा एवं मंत्री नारायण लाहोटी ने बताया कि वर्कशॉप के दौरान समिति सदस्यों ने पूरे जोश और उमंग के साथ गरबा स्टेप्स सीखे।

विदाई से पहले जयपुर में भी बरसे बादल, आज 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

समिति का प्रयास है कि समाज की युवा पीढ़ी और परिवारजन परंपरागत लोकनृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ें और इसे पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर मधु मंत्री, अलका लढा, सीमा डाड, सीमा सोमानी, सुनीता पलोड, रेखा कलानी, रेखा लढा, रेखा गगरानी, ममता भंडारी, संगीता पोरवाल, सुमित्रा भदादा, कल्पना सोमानी, सुमन सोमानी, ऋतु अजमेरा, रंजना बिड़ला, सरोज बांगड़, सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें