Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Lunkaransar : हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ रखें धरती के स्वास्थ्य का भी ध्यान : राजूराम बिजारणियां

Lunkaransar : हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ रखें धरती के स्वास्थ्य का भी ध्यान : राजूराम बिजारणियां

बदलती लाइफ स्टाइल में योग, ध्यान बेहद जरूरी

Advertisement Box

कपूरीसर में ‘ग्रीन हार्टफुलनेस रन’ का आयोजन, विद्यार्थियों की रही भागीदारी

लूणकरणसर (श्रेयांस बैद )। दिन-दिन बदल रही ‘लाइफ स्टाइल‘ में योग, ध्यान हमारे तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने में लाभकारी है। यह बात ख्यातनाम साहित्यकार राजूराम बिजारणियां ने कही। वे रविवार को लूणकरणसर उपखंड के कपूरीसर गांव में आयोजित ‘ग्रीन हार्टफुलनेस रन’ मैराथन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।

इस अवसर पर बिजारणियां ने कहा कि हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ इस धरती के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है, जिसके लिए अधिकाधिक पौधरोपण करें। गौरतलब है कि कपूरीसर के रामा मेमोरियल स्कूल प्रांगण में इस दौड़ का आयोजन किया गया।

जिसमें क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। फिट इंडिया और युवा एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा ‘ग्रीन हार्टफुलनेस रन‘ का आयोजन किया गया।

Lunkaransar : हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ रखें धरती के स्वास्थ्य का भी ध्यान : राजूराम बिजारणियां

हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र बीकानेर के समन्वयक पवन चौधरी के अनुसार यह दौड़ दुनिया की सबसे बड़ी ग्रीन रन है, जो देशभर के 119 और राजस्थान के 51 से अधिक शहरों में एक साथ रविवार को आयोजित की गई।

‘पहला सुख निरोगी काया’और पर्यावरण संरक्षण, जलवायु जागरूकता को बढ़ावा देने के आयोजित दौड़ में विजेता रहे 7-7 विद्यार्थियों को मैडल, मोमेंटो, सर्टिफिकेट और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।

Bhilwara : जोधड़ास रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव से श्मशान तक पहुंचना हुआ मुश्किल, ग्रामीणो में आक्रोश

इस दौरान संस्थान वोलेंटियर्स कौशल प्रताप, हनुमान गोदारा, भीमसेन बरोड़,राकेश कुमार, विजय सैन, बलराम, मनोज एवं आशीष की मॉनिटरिंग में यह कार्यक्रम सिरे चढ़ा वहीं कोच दामोदर सारस्वत, रामा स्कूल संचालक कालूराम कूकणा, कलावती कूकणा, राकेश कूकणा की ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं विद्यार्थियों द्वारा पौधरोपण किया गया।

Lunkaransar : हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ रखें धरती के स्वास्थ्य का भी ध्यान : राजूराम बिजारणियां

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें