Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लायंस क्लब भीलवाड़ा सिटी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित,

सही से जीवन जीने के लिए स्वस्थ शरीर का होना अत्यंत आवश्यक: लॉयन अतुल राठी

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) लायंस क्लब भीलवाड़ा सिटी के तत्वाधान में शनिवार को विशाल निःशुल्क जाँच शिविर ट्रांसपोर्ट नगर में लगाया गया। अध्यक्ष लॉयन अतुल राठी ने बताया की शिविर मे नेत्रधाम डॉ गुप्ता, राठी हॉस्पिटल और सुरेश बिड़ला हिन्दुस्तान टायर का विशेष सहयोग रहा।

Advertisement Box

इस शिविर का उद्देश्य ट्रक ड्राइवरों, सहायकों और संबंधित समुदायों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था, जो अक्सर अपने व्यस्त यात्रा कार्यक्रम के कारण चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंचने में असमर्थ रहते हैं। अध्यक्ष लॉयन अतुल राठी ने बताया की सही से जीवन जीने के लिए स्वस्थ शरीर का होना अत्यंत आवश्यक है। लायंस क्लब का उद्देश्य केवल सेवा करना ही नही है, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उनका प्राथमिक कर्तव्य है।

नशे के सौदागरों की अवैध संपत्ति पर पुलिस का बुलडोजर एक्शन, तस्करों की आई शामत

क्लब सचिव लॉयन दिनेश सोनी ने बताया कि शिविर में ट्रक डाइवर व क्लासी व मिस्तरी सहित कुल 106 जनो की शुगर, बीपी, विडाल, मलेरिया और आंखों की जाँच की गई। इस अवसर पर सुरेश बिड़ला, नन्दू दरक, कमल मोदी गजानंद बजाज, विजय सिसोदिया, भानु जैन, निर्मल गोखरू, शिव जागेटिया और दिलीप बाहेती उपस्थित रहे। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के आटोमोबाइल ऐशोसियेशन अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव राजेश चेचाणी सहित अजय लोहिया, जगदीशचंद्र, श्याम नोलखा, केदार नुवाल व अन्य व्यापारियों के द्वारा शिविर का अवलोकन कर लायंस क्लब भीलवाड़ा सीटी के कार्यो की सराहना की।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें