जम्मू के किशनपुर-डोमेल रोड पर गरनई लोटा के पास मंगलवार को लैंडस्लाइड में धौलपुर के 5 युवक तेज पानी में बह गए। तीन युवक लापता हैं। वहीं, दो युवकों ने तैरकर एक पेड़ का सहारा लिया और अपनी जान बचाई
घटना में यश पुत्र शशिकांत गर्ग, प्रांशु पुत्र सुनील मित्तल और शिव बंसल पुत्र विनोद बंसल लापता हैं। आदित्य पुत्र हरिओम परमार और दीपक पुत्र विष्णु मित्तल को बचा लिया गया है।
ये सभी युवक 23 अगस्त को धौलपुर के सैंपऊ कस्बे से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले थे। मंगलवार को कटरा से जम्मू लौट रहे थे। इस दौरान किशनपुर-डोमेल रोड पर गरनई लोटा के पास लैंडस्लाइड हो गई।
पहाड़ से गिर रहे पत्थरों और मलबे से बचने के लिए युवक नीचे उतरे। तभी तेज बहाव में फंस गए। हादसे के दो घंटे बाद NDRF और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बचे हुए युवकों से जानकारी लेकर लापता तीनों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पहले ही दिन इस कंटेस्टेंट को दिखाया गया बाहर का रास्ता! एविक्शन के साथ बिग बॉस का ट्विस्ट
परिजनों को युवकों के साथ हादसा होने की जानकारी मिली तो कोहरा मच गया। परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही जम्मू के लिए रवाना हो गए।
परिजनों ने सैंपऊ थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा और एसडीएम कर्मवीर सिंह से भी मदद की गुहार लगाई है।




















