Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्याम बाबा की विशेष सेवा और शृंगार के चलते कल रात से बंद होगा खाटूश्यामजी मंदिर, जानिए डेट और टाइम

सीकर: अगर आप बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटूश्यामजी मंदिर जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. एक बार मंदिर खुलने और बंद होने के शेड्यूल के बारे में जानने के बाद ही श्याम बाबा के दर्शन को जाएं. श्री श्याम मंदिर कमेटी ने बाबा श्याम का मंदिर भक्तों के लिए कुछ घंटे बंद रहने की आम सूचना जारी की. इसमें कहा कि विशेष पूजा और तिलक शृंगार के चलते मंदिर कुछ घंटे दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेगा. कमेटी ने भक्तों को सलाह दी कि मंदिर आने से पहले इसके बंद और खुलने का समय जरूर जान लें.

मंदिर बंद और खुलने का समय: श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 26 अगस्त को बाबा श्याम का विशेष शृंगार किया जाएगा. इसके चलते मंदिर 19 घंटे बंद रहेगा. मंदिर परंपरा के अनुसार अमावस के बाद बाबा श्याम का विशेष तिलक शृंगार किया जाता है. इसमें पंचद्रव्यों से बाबा श्याम का शृंगार उतारा जाता है. फिर कुछ दिन तक वे मूल रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं.

Advertisement Box

इसके बाद फिर विशेष तिलक शृंगार किया जाता है. इसमें 8 से 12 घंटे लगते हैं. इसी कारण 25 अगस्त की रात 10 बजे शयन आरती के बाद मंदिर के कपाट आमभक्तों के लिए बंद कर दिए जाएंगे. अगले दिन यानी 26 अगस्त को शाम 5 बजे संध्या आरती के साथ मंदिर वापस भक्तों के लिए खोला जाएगा.

भक्तों से अपील: मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे तय समय से पहले मंदिर ना पहुंचें, ताकि असुविधा न हों. प्रशासन का कहना है कि बाबा श्याम के तिलक शृंगार के दौरान विशेष पूजा होती है. इस पर शांति और श्रद्धा का वातावरण बनाए रखने के लिए कुछ समय दर्शन रोके जाते हैं. भक्तों से अनुरोध है कि वे नियमों का पालन करें और निर्धारित समय पर ही मंदिर आएं.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें