Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हाईवे पर भीषण हादसा: टक्कर के बाद बाइक-ट्रक में आग, चालक की मौत

बूंदी: नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर को रोड कट से सड़क पार कर रहे बाइक चालक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल धूं-धूं कर जल उठी और आग ने सब्जियों से भरे ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में अलोद निवासी 35 वर्षीय आबिद अली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई.

2 घंटे हाइवे जाम, लोग हुए परेशान: करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा. वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग जाम में फंसे बेहाल होते रहे. ट्रक और बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गए. सूचना पर सदर थाना पुलिस और नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची. मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

Advertisement Box

अव्यवस्थित कट दे रहे मौत को दावत: थाना प्रभारी रमेश आर्य ने बताया कि हादसा बाइक चालक के हाइवे कट से सड़क पार करने के दौरान हुआ. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया और यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे पर बने अव्यवस्थित कट आए दिन मौत को दावत देते हैं. प्रशासन को बार-बार शिकायतें करने के बावजूद सुधार नहीं हुआ. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तेज रफ्तार ट्रकों और खतरनाक कटों के चलते लगातार हादसे बढ़ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग लापरवाह बना हुआ है.

जाम में फंसी दमकल: हादसे की सूचना पर नगर परिषद से रवाना हुई दमकल हाइवे पर लगे जाम में फंस गई. अग्निशमन अधिकारी अब्दुल मतीन मंसूरी ने बताया कि सूचना के बाद तत्काल घटना स्थल के लिए दमकल की गाड़ियां रवाना कर दी गई थी. हालांकि हाइवे पर दोनों साइडों पर बड़े वाहनों के फंसे होने से दमकल को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. करीब 5 मिनट दमकल जाम में ही फंसी रही. पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों ने वाहनों को एक ओर कर दमकल वाहनों को दुर्घटना स्थल पहुंचाया. उन्होंने बताया कि ट्रक की आगे की केबिन पूरी तरह से जल चुकी थी, जबकि ट्रक के पीछे भरा मॉल और बॉडी सुरक्षित है. बाइक टकराने के बाद ट्रक के नीचे फंस गई. बाद में बाइक में आग लग गई, जिसने ट्रक को भी अपने आगोश में ले लिया.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें