Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फिल्मों और टीवी में कर चुके हैं अभिनय, जानें अनुपम खेर के छोटे भाई आजकल क्या कर रहे हैं

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में अनुपम खेर का नाम भी शामिल है, जिन्होंने सैकड़ों फिल्में की हैं, जिनमें से कई सुपरहिट और कुछ ब्लॉकबस्टर रही हैं. वहीं उनके छोटे भाई राजू खेर ने भी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया लेकिन बड़े भाई जैसी लोकप्रियता उन्हें नहीं मिली. राजू खेर ने फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल भी किए हैं, जिन्हें पसंद किया गया. राजू खेर आज अपना 68वां बर्थडे मना रहे हैं.

11 सितंबर 1957 को कश्मीर में जन्मे राजू खेर ने फिल्म ‘प्रेम’ (1995) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके पहले राजू खेर ने थिएटर किया था और उसी दौरान वो जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘काश’ में भी कुछ सेकेंड के लिए नजर आए थे. राजू खेर ने बतौर डायरेक्टर टीवी सीरियल भी किया. राजू खेर अब क्या करते हैं और उन्होंने अब तक कितनी फिल्में की हैं, आइए बताते हैं.

Advertisement Box

राजू खेर का एक्टिंग करियर

राजू खेर ने अपने करियर में बहुत ही कम फिल्मों में काम किया है. इनमें से ‘गुलाम’, ‘ओम जय जगदीश’, ‘एट-द पावर ऑफ सनी’, ‘डेली बेली’, ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘द परफेक्ट गर्ल’ जैसी फिल्में की हैं. वहीं रवीना टंडन की ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘पटना शुक्ला’ (2024) में भी राजू खेर नजर आए थे.

1999 में बतौर डायरेक्टर राजू खेर ने ‘संस्कार’ नाम का एक डेली सोप बनाया था. इसके अलावा उन्होंने ‘हमारी बेटियों का विवाह’, ‘धीरे-धीरे से’, ‘मोना होम डिलीवरी’, ‘इम्तिहान’, ‘नवरंगी रे’, ‘हम सब बाराती’, ‘बेइंतहां’, ‘डोली अरमानों की’ जैसे टीवी सीरियल में बतौर एक्टर काम किया है.

राजू खेर आजकल क्या करते हैं?

1986 में राजू खेर ने रीमा खेर के साथ शादी की थी जो फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं. राजू और रीमा को एक बेटी वृंदा खेर हुईं जो अब मैरिड हैं. राजू खेर एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर एक्टिंग की दुनिया से जुड़े रहे लेकिन अब काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं.

2010 में भी राजू खेर ने ‘अभिलाषा’ नाम का एक सीरियल डायरेक्टर किया था जिसके बाद उनके डायरेक्शन में बना कोई सीरियल नहीं आया. इंस्टाग्राम पर राजू खेर काफी एक्टिव रहते हैं जहां वो फैंस के लिए वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें