Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरियाणा ने जीता इस चैंपियनशिप का खिताब, ओडिशा को 3-2 से हराकर की जीत दर्ज

हॉकी हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15वें हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को 3-2 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, कांस्य पदक मुकाबले में हॉकी पंजाब ने रोमांचक शूटआउट में उत्तर प्रदेश हॉकी को हराया।

फाइनल की शुरुआत में दोनों टीमें बराबरी की टक्कर देती रहीं। दूसरे क्वार्टर में ओडिशा ने बढ़त बनाई। दीपक प्रधान (17′) और प्रताप टोप्पो (19′) ने लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर गोल दागकर ओडिशा को 2-0 की बढ़त दिलाई। आखिरी क्वार्टर में हरियाणा ने शानदार वापसी की। चिराग (50′) ने पहला गोल किया और फिर नितिन (51′, 60′) ने दो गोल कर हरियाणा को खिताब दिलाया।

Advertisement Box

यूपी के सत्याम पांडे (8′), उज्जवल पाल (48′) और फहद खान (57′) ने गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पंजाब के लिए लवनीर सिंह (21′) और जपनीत सिंह (28′, 59′) ने गोल किए। आखिरी मिनट में जपनीत सिंह के पेनल्टी स्ट्रोक ने मैच को 3-3 से बराबरी पर पहुंचा दिया। शूटआउट में पंजाब ने 4-3 से जीत हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा किया।

नितिन (हॉकी हरियाणा): फाइनल में दो गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जपनीत सिंह (हॉकी पंजाब): कांस्य पदक मुकाबले में दो गोल और पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए टीम को वापसी दिलाई। इस जीत के साथ हॉकी हरियाणा ने जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 का ताज अपने नाम कर लिया, जबकि हॉकी पंजाब ने कांस्य पदक जीतकर अभियान का समापन किया।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें