Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Haryana में शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने निकला जहर, दोनों के पास थे दो-दो बच्चे…3 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े द्वारा जहर निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों के शव पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। दोनों शादीशुदा थे। दोनों के पास दो-दो बच्चे है। पिछले 3 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतकों की पहचान सिरसा के गांव ढुकड़ा वासी 32 वर्षीय सुभाष और फतेहाबाद के गांव ईशरढाणी की रहने वाली 29 वर्षीय तारावती के रूप में हुई।

महिला प्रेमी की बहन के भाई यानी साले की पत्नी थी। वह उसे ससुराल से भगाकर लाया था। पुलिस को उनके सामान से सल्फास की गोलियां भी मिलीं। राजकीय रेलवे पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिए। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Advertisement Box

परिजनों के मुताबिक, करीब 3 साल पहले सुभाष और तारावती का अफेयर शुरू हो गया था। इसकी जानकारी जब दोनों ओर के परिजनों को हुई तो परिवार ने बैठकर आपस में बात की और मामले को सुलझाने की कोशिश की। हालांकि, दोनों ने किसी की बात नहीं मानी। पंचायत के समझाने पर भी नहीं माने और एक-दूसरे को छोड़ने से इनकार कर दिया।

16 जून को सुभाष बिना किसी को बताए घर से चला गया। वह गोलगप्पे बेचता था। हमने सोचा था कि किसी काम से गया होगा, लेकिन वह शाम तक भी घर नहीं लौटा। इधर सुभाष गायब था, उधर सुभाष की ससुराल से फोन आया कि तारावती भी घर पर नहीं है। इस सूचना के बाद दोनों की तलाश शुरू हुई। हालांकि, इनका पता नहीं चला। इसके बाद इनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद आज 21 जून को पुलिस का फोन आया कि सुभाष और तारावती की लाशें मिली हैं।

थाना जीआरपी कुरुक्षेत्र के एसएचओ विलायती सैनी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे स्टेशन मास्टर ने थाने में सूचना दी थी कि सुंदरपुर पुल के नीचे 2 शव पड़े हुए हैं। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शवों की तलाशी ली तो उनके पास से सल्फास (जहरीला पदार्थ) मिला।
Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें