Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विदेश यात्रा से लौटे गुलशन कुमार विधानी का भीलवाड़ा में हुआ भव्य स्वागत

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) भीलवाड़ा शहर का सिंधी समाज मंगलवार को उल्लास और उत्साह से सराबोर हो उठा, जब समाज के अग्रणी समाजसेवी और पूज्य दादा हेमराजमल साहब सेवा समिति के अध्यक्ष गुलशन कुमार विधानी छह दिवसीय विदेश यात्रा पूर्ण कर सपरिवार शहर लौटे। राजीव गांधी मार्केट परिसर में उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों की थाप, पारंपरिक नृत्य और पुष्पवर्षा के बीच किया गया। समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने विधानी का अभिनंदन करते हुए उन्हें समाज के गौरव का प्रतीक बताया।

सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी मूलचंद बहरवानी ने बताया कि स्वागत करने वालों में रामचंद्र खोतानी, हरीश सखरानी, महेश खोतानी, देवीदास केवलानी, जितेंद्र मोटवानी, हेमंत भगत, सुरेश खोतानी और रूपेश खोतानी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे। गुलशन कुमार विधानी के पिता स्व. जोताराम विधानी भी सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष रह चुके थे। उन्होंने आजीवन समाजसेवा, परोपकार और धार्मिक कार्यों में अपना जीवन समर्पित किया। उन्हीं के आदर्शों और पारिवारिक संस्कारों पर चलते हुए गुलशन कुमार विधानी भी सेवा और समाजहित के कार्यों में लगातार सक्रिय हैं। छह दिन की इस विदेश यात्रा के दौरान विधानी ने परिवार सहित झूलेलाल मंदिरों के दर्शन किए। यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न देशों में बसे सिंधी समाज के संगठनों और पदाधिकारियों से भेंटकर धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने वहां बसे भारतीय मूल के समाजबंधुओं को भारत की धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े रहने का संदेश भी दिया।

Advertisement Box

केंद्रीय कानून मंत्री ने दुर्गाष्टमी के अवसर पर किया कन्या पूजन

विधानी के आगमन पर जिस प्रकार से समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया, उससे यह साफ झलकता है कि उनके प्रति समाज में गहरा सम्मान और अपनत्व की भावना है। पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों की थाप ने राजीव गांधी मार्केट को उत्सव स्थल बना दिया। लोगों ने उन्हें हार पहनाकर और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। गुलशन कुमार विधानी लंबे समय से भीलवाड़ा शहर में सेवा कार्यों और धार्मिक आयोजनों से जुड़े हुए हैं। पूज्य दादा हेमराजमल साहब सेवा समिति के माध्यम से उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में कई प्रकल्प संचालित किए हैं। विदेश यात्रा से लौटने के बाद उन्होंने कहा कि समाज और धर्म की सेवा ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें