Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विदेशी नंबर से गैंगस्टर का वॉइस मैसेज, व्यापारी से मांगी 50 लाख की फिरौती

चूरू: शेखावाटी में गैंगस्टरों के नाम से रंगदारी मांगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे. आए दिन प्रॉपर्टी व्यवसायियों और व्यापारियों से रंगदारी मांगने की वारदातें सामने आ रही हैं. ताजा मामला जिले की रतनगढ़ तहसील का है. यहां एक ज्वेलरी व्यवसायी को व्हाट्सएप पर एक वॉइस मैसेज के जरिए खुद को गोदारा गैंग का सदस्य वीरेंद्र चारण बताकर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई. पीड़ित की रिपोर्ट पर रतनगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रतनगढ़ थाना अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि रतनगढ़ निवासी हरिराम के पास एक विदेशी नंबर से वॉइस मैसेज आया, जिसमें भेजने वाले ने खुद को वीरेंद्र चारण और गोदारा गैंग का सदस्य बताया. थाना अधिकारी ने बताया कि साइबर एक्सपर्ट की मदद से नंबर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि यह धमकी वास्तव में फरार इनामी आरोपी वीरेंद्र चारण ने दी है या फिर किसी और ने गैंगस्टर के नाम का इस्तेमाल करके ऐसा किया है.

Advertisement Box

एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स सक्रिय हुई: प्रदेश में जब से एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) सक्रिय हुई है, तब से गैंगस्टरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में AGTF ने चूरू के जोड़ी गांव निवासी गैंगस्टर जीतू जोड़ी और प्रवीण जोड़ी को गिरफ्तार किया था. एजीटीएफ ने आरोपी जीतू की मदद से उसके खेत से एक AK-47 बरामद की थी.

पुलिस ने तैयार की गैंगस्टरों के सहयोगियों की सूची: गैंगस्टरों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले 200 से अधिक लोगों की चूरू पुलिस ने एक सूची तैयार की है. बदमाशों और उनके सहयोगियों की तैयार इस ‘क्राइम कुंडली’ में कई चौंकाने वाली महिलाओं और युवतियों के नाम भी शामिल हैं. पुलिस कप्तान जय यादव ने बताया कि चूरू पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आदित्य जैन और प्रवीण जोड़ी से की गई पूछताछ के आधार पर चूरू जिले में सक्रिय बदमाशों और उनके संपर्कों की इस सूची को अपडेट किया गया है. आदित्य जैन से हुई पूछताछ में यह खुलासा हुआ था कि जीतू जोड़ी और प्रवीण जोड़ी जिले के व्यापारियों की रेकी करवाते थे और फिर रोहित गोदारा व वीरेंद्र चारण के नाम से फिरौती की धमकी दिलवाते थे.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें