Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर थामा भाजपा का दामन

सिरसा : प्रदेश की सियासत में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। सिरसा से पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। रोड़ी के पार्टी बदलने को आगामी चुनावी समीकरणों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है।

भाजपा नेताओं ने उनके शामिल होने का स्वागत किया और विश्वास जताया कि उनके अनुभव से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इधर, कांग्रेस खेमे में इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, सिरसा क्षेत्र की राजनीति पर इस फैसले का सीधा असर पड़ सकता है।

Advertisement Box

बता दें कि चरणजीत सिंह रोड़ी इनेलो से साल 2014 में सिरसा लोकसभा सीट जीते थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर को 115736 वोटों से हराया था। बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।उनके इस कदम को प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है और माना जा रहा है कि इससे सिरसा सहित आसपास के इलाकों के राजनीतिक समीकरण प्रभावित होंगे।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें