हनुमानगढ़ में लगातार बारिश से हालात बेहद खराब हो गए हैं। घग्घर नदी उफान पर है और आसपास के गाँवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हिमाचल और पंजाब में भारी बारिश का असर हनुमानगढ़ पर भी देखने को मिल रहा है, जिससे घग्घर का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। जिला कलेक्टर खुशहाल यादव ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी लगा दी है।
सभी विभागों में कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। चिकित्सा विभाग में सीएमएचओ नवनीत शर्मा ने भी यही कदम उठाया है।
पीएम मोदी स्टाइल कुर्ते-पायजामे में ‘मन की बात’ सुनने पहुंचे स्कूली बच्चे, की चाय पर चर्चा
प्रशासन ने बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए घग्गर नदी के बांध को मजबूत करने का काम शुरू किया है। आपातकालीन स्थिति के लिए मिट्टी के थैले भी भरवाए जा रहे हैं। हालांकि, आम जनता में प्रशासन की देरी से की गई कार्रवाई को लेकर नाराजगी है।




















