Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

2026 में होगी सबकी छुट्टी, 27 साल में 7 हिट्स देने वाला डायरेक्टर करने जा रहा कमबैक

वो आ रहा है. सभी को एंटरटेन करने वाला आ रहा है. जी हां, साल 2026 में उस डायरेक्टर की वापसी हो रही है जिसने अपने 27 साल के करियर में 7 बड़ी हिट्स दी हैं और उसकी सिर्फ एक फिल्म ही फ्लॉप रही थी. वो भी सोलो रिलीज नहीं थी बल्कि एक एंथोलॉजी फिल्म थी. हम बात कर रहे हैं करण जौहर की जो पिछले 3 दशक से भारत की जनता का मनोरंजन करते आए हैं. अब डायरेक्टर साल 2026 में वापसी को तैयार हैं. इस बारे में करण जौहर ने रिएक्ट किया है और बताया है कि आखिर वे किस तरह की फिल्म लेकर आने वाले हैं.

करण जौहर ने समंदर किनारे से अपने डे आउट की फोटोज शेयर की हैं. इसमें वे व्हाइट आउटफिट में अलग-अलग पोज में नजर आ रहे हैं और कूल लग रहे हैं. इसी के साथ दर्शकों के फेवरेट डायरेक्टर ने अपने कमबैक की घोषणा करते हुए लिखा- ये सूरज, ये समंदर और ये साफ-सुथरा नजारा. पिछला साल आत्ममंथन, पुनर्मूल्यांकन और संकल्पों का रहा. ये ऐसा लगा जैसे कि मेरे जीवन के उदय का 2.0 वर्जन है. यहां आपको एहसास होता है कि आखिर आपके पास असल में क्या है और आप धीरे-धीरे उसमें भावनात्मक रूप से सम्मलित हो जाते हैं.

Advertisement Box

2026 वो साल है जब मैं सेट पर वापसी करने जा रहा हूं. ये वादा मैंने खुद अपने आप से किया है. क्योंकि ये एक ऐसी स्पेस नहीं है जो मुझे खुशी देती है बल्कि इसलिए भी क्योंकि यही तो मेरे जीवन का एकमात्र पैशन है. सभी शर्तों के साथ एक बढ़िया ओल्ड फैशन्ड फिल्में बनाना. ये तो मेरे DNA में है तो भला मैं इससे क्यों भागूंगा. जो मैंने ऊपर लिखा है वो आपको कई सारे खयालों का मिश्रण लग सकता है लेकिन मैं अपने विचारों को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट हूं. सिर्फ ये पल ही नहीं ये पूरा दिन ही मुझमे समा सा गया है. सभी को ढेर सारा प्यार.

करण जौहर के 27 साल में 7 हिट सिर्फ एक फ्लॉप

करण जौहर के करियर की ओर रुख करें तो उन्होंने अपने 27 साल के करियर में एक डायरेक्टर के तौर पर बड़ी कामियाबी हासिल की है. उनकी फिल्मों ने काफी अच्छा कलेक्शन किया है और जब भी करण जौहर की कोई फिल्म रिलीज होती है बॉक्स ऑफिस पर ऐसा लगता है कोई त्योहार आ गया है. वे पारिवारिक फिल्में बनाते हैं और उनकी फिल्मों को देखने के लिए पूरा परिवार आता है. जाहिर है कि वे फैमिली ड्रामा बेस्ड फिल्में बना-बनाकर काफी हिट रहे हैं.

उन्होंने अपने अब तक के करियर में 8 फिल्में बनाई हैं जिसमें सभी हिट रही हैं. इसमें कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज खान, कभी अलविदा ना कहना, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ऐ दिल है मुश्किल, बॉम्बे टाकीज और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्में शामिल हैं. साल 2023 में वे पिछली बार डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठे थे और अब 3 साल बाद बॉलीवुड का ये सक्सेसफुल डायरेक्टर फिर से वापसी को तैयार है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें