धौलपुर: कोतवाली थाना पुलिस ने चंबल चेक पोस्ट पर पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया देते हुए 6 ट्रक से 202 पशु मुक्त कराए हैं. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. 6 ट्रकों को भी जब्त किया गया है.
15 साल की नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, रक्षाबंधन पर घर आई थी पीड़िता
कोतवाली थाना प्रभारी हरि नारायण मीणा ने बताया पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के अंतर्गत धौलपुर पुलिस लगातार अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है. उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मध्य प्रदेश से पशु तस्कर कई ट्रक गाड़ियों में पशुओं को भरकर राजस्थान की सीमा में होकर उत्तर प्रदेश बूचड़खाने ले जा रहे हैं. सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस के साथ डीएसटी टीम को शामिल कर अवरोध लगाकर नाकाबंदी कराई गई.
उदयपुर स्कूल हादसे पर शिक्षा विभाग सख्त, एईएन-जेईएन सस्पेंड, ठेकेदार पर FIR
नाकाबंदी के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीम ने छह ट्रक गाड़ियों को रुकवा लिया. जिनके अंदर 202 पशु ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे. मौके से पुलिस ने पशु तस्कर श्याम (32) पुत्र हाकिम निवासी मदीना कॉलोनी धौलपुर, इरफान (26) पुत्र नन्नू निवासी सादाबाद उत्तर प्रदेश, मकसूद (35) पुत्र सलीम निवासी मदीना कॉलोनी धौलपुर, सलीम (52) पुत्र समसुद्दीन निवासी कागारोल उत्तर प्रदेश, सलमान (28) पुत्र शकील निवासी मुरैना मध्य प्रदेश और आकाश (27) पुत्र राम अवतार निवासी मुरैना मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है.
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पशु तस्कर ट्रकों में पशु भरकर मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश स्थित बूचड़खाने की ओर ले जा रहे थे. जिनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. अनुसंधान में पशु तस्करी के बड़े मामले खुल सकते हैं.




















