Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटा के सोगरिया से बरौनी के बीच दौड़ेगी दिवाली स्पेशल, यूपी और बिहार के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

कोटा: रेलवे ने दीपावली के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा और टिकटिंग शुरू कर दी. कोटा से बड़ी संख्या में यात्री उत्तरप्रदेश और बिहार जाते हैं. इनमें कोचिंग स्टूडेंट्स और पेरेंट्स शामिल हैं. अब रेलवे बिहार के बरौनी से कोटा के सोगरिया स्टेशन तक विशेष ट्रेन चलाएगा. विशेष ट्रेन 05211 बरौनी-सोगरिया वीकली स्पेशल 20 सितंबर से 27 दिसंबर तक चलेगी. वापसी में यह ट्रेन नंबर 05212 सोगरिया-बरौनी वीकली स्पेशल 21 सितंबर से 28 दिसंबर तक चलेगी. दोनों तरफ से 15-15 ट्रिप करेगी. ट्रेन में बरौनी से कोटा की तरफ का रिजर्वेशन खोल दिया. यात्री ऑनलाइन टिकट बनवा सकते हैं, जबकि कोटा से बरौनी तक का रिजर्वेशन खुलना बाकी है. ट्रेन में पांच जनरल,छह स्लीपर, दो थर्ड एसी इकोनॉमी, पांच थर्ड एसी, दो सेकंड एसी और जनरेटर और ब्रेकयान मिलाकर 22 कोच होंगे.

कोटा के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने कहाकि कोटा मंडल ने कोटा से उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों की सुविधा को देखते सोगरिया से दानापुर के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाई है. एक अन्य वीकली स्पेशल ट्रेन की घोषणा की गई है, जो 27 सितंबर से चलेगी. सोगरिया से बरौनी के बीच भी ट्रेन चलाई जाएगी. यह 20 सितंबर से बरौनी और 21 सितंबर से सोगरिया से चलेगी. इनमें यात्री दीपावली और फेस्टिवल सीजन में कंफर्म टिकट ले सकेंगे.

Advertisement Box

यहां होगा ठहराव: यह ट्रेन मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी, प्रयागराज, गोविंदपुरी, टूंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी व सवाई माधोपुर स्टेशन रुकेगी.

यह रहेगा टाइम टेबल: ट्रेन नंबर 05211 बरौनी-सोगरिया स्पेशल ट्रेन हर शनिवार शाम 4:10 पर बरौनी से रवाना होगी और शाम 6:35 पर पटना पहुंचेगी. रविवार दोपहर 12:00 बजे आगरा फोर्ट व शाम 6:30 बजे सोगरिया पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन रविवार शाम 7:50 बजे सोगरिया से रवाना होगी और सोमवार तड़के 3:15 बजे आगरा, रात 8:35 बजे पटना और 11:45 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी.

रूटीन की ट्रेन से ज्यादा किराया: कोटा पटना के बीच रूटीन में एक ट्रेन चलती है. इसमें कोटा से पटना का स्लीपर का किराया 575 रुपए है. थर्ड एसी इकोनॉमी में 1440, थर्ड एसी में 1540, सेकंड एसी में 2205 और फर्स्ट एसी में 3720 है, जबकि बरौनी-सोगरिया वीकली स्पेशल में स्लीपर का 690, थर्ड एसी इकोनामी का 1700, थर्ड एसी का 1795 और सेकंड एसी का 2465 रुपए हैं। स्लीपर में 115, थर्ड एसी इकोनामी में 260, थर्ड एसी में 255 और सेकंड एसी में 260 रुपए ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं.

आगरा-अहमदाबाद फेस्टिवल बूंदी होकर गुजरेगी: आगरा कैंट और अहमदाबाद के असारवा 21 सितंबर से 1 दिसंबर के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन दोनों तरफ से 71 फेर करेगी. ट्रेन नंबर 01919 आगरा कैंट से रात 11:30 पर रवाना होगी. अगले दिन तड़के 4:48 बजे केशोरायपाटन व 5:53 बजे बूंदी पहुंचेगी. शाम 4:35 बजे असारवा पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 01920 असारवा स्टेशन से शाम 5:50 बजे रवाना होगी. अगले दिन तड़के 3:15 बजे बूंदी व 3:58 बजे केशोरायपाटन पहुंचेगी. सुबह 10:20 पर आगरा कैंट पहुंचेगी. रास्ते में फतेहपुर सीकरी, रूपबास, बयाना जंक्शन, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोरायपाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली जंक्शन, उदयपुर सिटी, जावर, डूंगरपुर व हिम्मतनगर रुकेगी. इसमें जनरल व स्लीपर के 8-8, थर्ड एसी 2, सेकंड एसी का 1 व अन्य मिलाकर 21 कोच होंगे.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें