Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वच्छता अभियान में डिप्टी CM दीया कुमारी ने लगाई झाड़ू, कहा– विकसित राष्ट्र के लिए स्वच्छता जरूरी

जयपुर: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने गुरुवार सुबह जयपुर के जंतर मंतर पर स्वच्छता अभियान में शामिल होकर झाड़ू लगाई. इस दौरान उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र बनाने में स्वच्छता भी जरूरी है. स्वच्छता को देखकर पर्यटक भी ज्यादा आकर्षित होते हैं. स्वच्छता से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत और लोकल फॉर वोकल पर प्रतिबद्धता जताई.

पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध जंतर मंतर पर पर्यटन विभाग की ओर से स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया. इस अवसर पर दीया कुमारी ने कहा कि पीएम मोदी की ओर से शुरू किए गए ‘स्वच्छ भारत मिशन’ और ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ की पहल अब एक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है. यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि पर्यटन को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है. स्वच्छता से हमारा शहर, स्मारक और सार्वजनिक स्थल स्वच्छ रहेंगे और प्रेरणा का माध्यम बनेंगे.

Advertisement Box

दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी समय-समय पर जनता से ‘लोकल फॉर वोकल’ का आह्वान करते रहे हैं. हमें अपने देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी साकार किया जा सके. दीया कुमारी ने स्वच्छता कर्मचारियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि सवच्छता अभियान में सभी कर्मचारी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं.

उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि स्वच्छता को केवल एक अभियान न मानकर इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. उन्होंने कहा कि जंतर मंतर जैसी वैश्विक धरोहर की सफाई में शामिल होकर यह अनुभव और गहरा हुआ कि जब हम अपने परिवेश की चिंता करते हैं, तभी हम वास्तव में देश की प्रगति में सहभागी बनते हैं. इस अवसर पर पर्यटन सचिव राजेश यादव, विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों समेत बड़ी संख्या में आमजन ने भी भाग लिया और स्वच्छता का संदेश दिया.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box