Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांग्रेस नेता पठान का आरोप, बोले- खिलाड़ियों के हितों की अनदेखी कर रही भाजपा सरकार, करेंगे आंदोलन

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान ने राज्य की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया. पठान ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कहा कि यह सरकार शिक्षा, रोजगार के मामले में तो विफल रही है, अब खिलाड़ियों के हितों पर भी कुठाराघात कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार की खिलाड़ियों प्रति अपनाई जा रही गलत नीतियों के खिलाफ जिला मुख्यालयों पर आंदोलन किया जाएगा.

उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गहलोत सरकार ने हरियाणा और पंजाब की तर्ज पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी थी, जिसे इस सरकार ने अब बंद कर दिया. सरकार ने उसमें ऐसी शर्तें जोड़ दी, जो खिलाड़ियों के हित में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए परीक्षा देना अनिवार्य कर दी गई, ​यदि खिलाड़ी परीक्षा की तैयारी करेगा तो फिर वह अच्छा प्रदर्शन कैसे कर पाएगा? सरकार की यह नीति खेल और खिलाड़ियों के हित में नहीं है.

Advertisement Box

जिला मुख्यालयों पर देंगे धरना: उन्होंने कहा कि सरकार की इस नीति के खिलाफ खेल प्रकोष्ठ तमाम जिला मुख्यालयों पर धरने-प्रदर्शन करेगा. सरकार को इस मुद्दे पर झुकाकर ही मानेंगे. उन्होंने कहा कि इसे एक जन आंदोलन बनाया जाएगा. तमाम खिलाड़ियों और खेलों में रुचि रखने वाले लोगों को भी इस आंदोलन से जोड़ेंगे.

सक्रिय भूमिका निभाएगा खेल प्रकोष्ठ: पठान ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से वोट चोरी को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन में भी खेल प्रकोष्ठ अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा. जिस तरह से भाजपा ने वोट चोरी करके सरकार बनाई है, इस मामले में हम जनता को जागरूक करेंगे कि किस प्रकार से जनता को धोखा देकर उनके वोटों की चोरी हो रही है.

वोट चोरी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव: इससे पहले प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित हुई राजस्थान खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की बैठक में भी वोट चोरी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया. वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रही है. संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है, जो लोग सरकार से सवाल पूछते हैं, उनके खिलाफ ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स की कार्रवाई की जाती है.

एक माह में तैयार होगी नई कार्यकारिणी: बैठक में अमीन पठान ने कहा कि खेल प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश कार्यकारिणी की यह पहली मीटिंग है.अब इसमें युवाओं और अन्य लोगों को भी जोड़ेंगे, इसलिए अब पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके एक माह में प्रदेश भर में नई प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी. बैठक को प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री ललित तूनवाल, जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आर.आर. तिवाड़ी और प्रदेश सचिव मोहम्मद अयूब खान सहित कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box