Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चूरू – कॉलेज जा रही छात्रा को युवक में चाकू मारे, जयपुर रेफर

चूरू में कॉलेज जा रही छात्रा पर उसके दोस्त ने चाकू से हमला कर दिया। गले और पीठ पर 5 चाकू लगने से छात्रा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। सहायता के लिए लोगों को पुकारती रही।

आसपास के लोग और कॉलेज जा रही छात्राएं पहुंची तो आरोपी वहां से भागा। एक युवक ने बाइक से छात्रा को हॉस्पिटल पहुंचाया।

Advertisement Box

घटना के बाद लोगों ने भाग रहे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। मामला शनिवार सुबह 10 बजे तारानगर का है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

तारानगर डीएसपी रोहित सांखला ने बताया- 22 वर्षीय छात्रा बीए फाइनल में है। कॉलेज में प्रैक्टिकल देने जा रही थी। इसी दौरान करीब 10 बजे पंचायत समिति के पास गांव भलाऊ निवासी विकास ने उस पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया।

गर्दन और अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ 5 बार चाकू मारे। युवती लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई और लोगों को सहायता के लिए पुकारने लगी।

एक युवक ने बाइक से पहुंचाया अस्पताल

युवती को लहूलुहान देखकर आसपास के लोग और कॉलेज की अन्य छात्राएं मौके पर पहुंचीं। एक युवक अपनी बाइक से युवती को तारानगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अधिक खून बहने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां ब्लड चढ़ाने के बाद गंभीर स्थिति में छात्रा को जयपुर रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद भाग रहे प्रेमी विकास को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी विकास ने बताया कि युवती और उसके बीच पिछले 5-6 साल से प्रेम संबंध था। कुछ दिनों से दोनों में विवाद चल रहा था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। डीबी अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि युवती को गंभीर हालत में तारानगर से चूरू लाया गया। चाकू के हमले से घाव गहरे थे।

बहुत ज्यादा ब्लड निकलने से युवती को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करके चार से पांच यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। युवती की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया। युवती के साथ भी दो यूनिट ब्लड भेजा गया है।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें