Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मौत का रहस्य सुलझाने के लिए सबूत जुटाने में जुटी CBI, जांच अब इस दिशा में तेज़

भिवानी : सीबीआई की टीम मनीषा की मौत का राज जानने के लिए ठोस सबूत तलाशने में जुटी हुई है। 12 दिन से सीबीआई टीम गवाहों से पूछताछ, मुआयना करने और आसपास के इलाके को कई बार खंगाल चुकी है। इस मामले से जुड़े सभी व्यक्तियों से पूछताछ की जा चुकी है। वहीं, दिल्ली एम्स की तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। तीन सितंबर से सीबीआई की टीम जांच में जुटी हुई है।

सीबीआई के अधिकारी रोजाना गवाहों से पूछताछ कर रहे हैं। घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट कर रहे हैं। सीबीआई ने मनीषा के पहले और दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी अपने कब्जे में ले ली है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने वाले चिकित्सकों के पैनल से अबतक पूछताछ नहीं की गई है।

Advertisement Box

अगर जांच में विरोधाभासी रिपोर्ट देने वाले चिकित्सकों से भी बात की जाती है तो कुछ हद तक केस सुलझाने में मदद मिल सकती है। मनीषा के पिता संजय अपनी बेटी की मौत में न्याय की आस लगाए बैठे हैं।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें