सरदारशहर के भादासर गांव के पास सोमवार सुबह बुजुर्ग व्यक्ति का तीन से चार दिन पुराना शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
SHO मदनलाल बिश्नोई ने बताया-उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है। शव की स्थिति से अनुमान है कि यह तीन से चार दिन पुराना है। शव का चेहरा काला पड़ चुका है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
5 साल की बेटी को गोद में लेकर तीसरी मंजिल से कूदी मां, बच्ची की मौत, महिला की हालत गंभीर
पुलिस आसपास के सभी थानों को सूचित कर चुकी है। अधिकारी कपड़ों और चप्पलों के आधार पर शव की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। शव की पहचान होने और परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।




















