Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bikaner : क्राफ़्टिंग वॉयसेज: प्रोफेशनल स्क्रीन राइटिंग और कंटेंट राइटिंग’ विषयक कार्यशाला शुरु

Bikaner : क्राफ़्टिंग वॉयसेज: प्रोफेशनल स्क्रीन राइटिंग और कंटेंट राइटिंग' विषयक कार्यशाला शुरु

Bikaner : क्राफ़्टिंग वॉयसेज: प्रोफेशनल स्क्रीन राइटिंग और कंटेंट राइटिंग’ विषयक कार्यशाला शुरु

बीकानेर (श्रेयांस बैद )। राजकीय डूंगर कॉलेज के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा ‘क्राफ़्टिंग वॉयसेज़: प्रोफ़ेशनल स्क्रीन राइटिंग और कंटेंट राइटिंग‘ विषयक तीन दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को शुरू हुई। प्रो. दिव्या जोशी को श्रद्धांजलि के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। डॉ. मनीष महर्षि ने प्रो. जोशी द्वारा स्थापित भाषा प्रयोगशाला सहित अन्य कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की।

Advertisement Box

Bikaner : क्राफ़्टिंग वॉयसेज: प्रोफेशनल स्क्रीन राइटिंग और कंटेंट राइटिंग' विषयक कार्यशाला शुरु

उद्घाटन सत्र में विभागाध्यक्ष प्रो. सोनू शिवा ने कार्यशाला की थीम का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने ‘क्राफ़्टिंग वॉयसेज़’ के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व, इसके बढ़ते अवसरों और विद्यार्थियों के करियर पर इसके सकारात्मक प्रभावों को बताया। प्राचार्य प्रो. राजेन्द्र पुरोहित ने कहा कि आधुनिक समय में कौशल आधारित प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। ऐसी कार्यशालाएँ विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी दक्षताएँ विकसित करने में सहायक होती हैं और उनके व्यक्तित्व व संप्रेषण क्षमता को सुदृढ़ बनाती हैं।

Bhilwara : महिला खो-खो टीम को मिला 5वीं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक

वर्कशॉप के प्रथम सत्र में डॉ. मनीष महर्षि ने हिंदी फिल्म सिनेमा पर चर्चा की। उन्होंने पुराने दौर से लेकर आधुनिक काल तक सिनेमा में आए बदलावों, तकनीकी विकास, दर्शकों की बदलती पसंद और फ़िल्म निर्माण की नई आवश्यकताओं पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। उद्घाटन अवसर पर डॉ. शशिकान्त आचार्य एवं डॉ. सुनील दत्त व्यास ने भी विचार रखे।

Bikaner : क्राफ़्टिंग वॉयसेज: प्रोफेशनल स्क्रीन राइटिंग और कंटेंट राइटिंग’ विषयक कार्यशाला शुरु

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें