Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bikaner : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सड़क और आधारभूत सुविधाओं के विकास के मद्देनजर संकल्पबद्धता से हो रहे कार्य

बीकानेर (श्रेयांस बैद )। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विकास के मद्देनजर संकल्पबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। बीकानेर जिले में भी इस दौरान द्रुत गति से कार्य हुए हैं। लंबे समय से रुके कार्यों को गति मिली है।

Advertisement Box

जिले में निगम को सडकों के विकास के लिए बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के तहत 6 कार्य स्वीकृत हुए। इनमें 19 हजार 280 लाख रुपए व्यय कर 201.38 किलोमीटर लम्बाई की सडकों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

Bikaner : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सड़क और आधारभूत सुविधाओं के विकास के मद्देनजर संकल्पबद्धता से हो रहे कार्य

मरूधरा बायोलोजिकल पार्क में एनक्लोजर के अतिरिक्त प्रशासनिक भवन, सर्विस रोड, सम्पर्क सड़क, भ्रमण पथ, चारदीवारी, ओवरहेड टैंक, वेटरनरी अस्पताल, चार सार्वजनिक शौचालय, सार्वजनिक पोस्टमार्टम जी.एल.आर. का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आठ अप्रैल 2024 को सेंट्रल जू आथोरिटी की टीम ने इसका निरीक्षण किया। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का सिविल कार्य फरवरी-2025 में पूर्ण कर लिया गया। डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम में मल्टीपर्पज इन्डोर हाॅल का निर्माण कार्य पूर्ण कर इस वर्ष 20 मई को इसे खेल विभाग को स्थानांतरित किया गया।

Bhilwara : जीतो लेडीज विंग की महिलाओं ने सीखा सफल बुटीक बिजनेस मॉडल का मंत्र

सलीम दुर्रानी आवासीय खेल विद्यालय की घोषणा मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2023-24 में की गई। इसके लिए 1 हजार 384 लाख रुपए जारी किए गए। इसके तहत 288 खिलाड़ियों के आवास के लिए निर्माण किया जा रहा है। इसमें किचन, डाइनिंग हॉल आदि सुविधा है। फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है। इसे शीघ्र ही पूर्ण कर दिया जाएगा। आरओबी एलसी-136 लालगढ़ रेलवे क्राॅसिंग के रुके हुए निर्माण कार्य को दिसम्बर-2024 में प्रारम्भ कर दिया गया। यह कार्य फरवरी-2026 तक पूर्ण कर दिया जाएगा।

Bikaner : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सड़क और आधारभूत सुविधाओं के विकास के मद्देनजर संकल्पबद्धता से हो रहे कार्य

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें