Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bikaner : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025: तीसरे दिन भी हुए रोचक मुकाबले

Bikaner : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025: तीसरे दिन भी हुए रोचक मुकाबले

Bikaner : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025: तीसरे दिन भी हुए रोचक मुकाबले

बीकानेर (श्रेयांस बैद )। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 के तीसरे दिन गुरुवार को वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं के मुकाबले बेहद रोमांचक और उत्साहपूर्ण रहे। देशभर से आए खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Advertisement Box

कार्यक्रम में जिला व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर राठी और जयपुर खेल प्रबंधक शमीम अहमद अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने खेलों को सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया और कहा कि बीकानेर में इन खेलों का आयोजन होना गर्व का विषय है। उन्होंने विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ियों का परिचय लिया और बीकानेर के खेल परिदृश्य की जानकारी दी।

खेल प्रबंधक शमीम अहमद ने बताया कि देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बीकानेर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया गया। खिलाड़ियों ने डेजर्ट सफारी का लुत्फ भी उठाया। खिलाड़ियों ने बीकानेर की संस्कृति, कला और परंपराओं को बेहतरीन बताया।

यह रहे परिणाम

गुरुवार को 63 किग्रा (महिला वर्ग में गीतांजलि सुधाकर जगदाले (सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र), सुमित कौर (पंजाब विश्वविद्यालय) और सीमा सिकारवार (डॉ. बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आंध्रप्रदेश) तीसरे स्थान पर रहे।

Bikaner : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025: तीसरे दिन भी हुए रोचक मुकाबले

वहीं 79 किग्रा (पुरुष वर्ग) में लोगेश्वरन एस. (तिरुवल्लुवर विश्वविद्यालय, तमिलनाडु) ने पहला, एन. वी. महेश (आंध्र केसरी विश्वविद्यालय) ने दूसरा, धनावत गणेश (लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब) ने तीसरा और बेल्लमकोंडा वेंकट कृष्णा (चंडीगढ़ विश्वविद्यालय) ने चौथा स्थान हासिल किया।

वहीं 69 किग्रा (महिला वर्ग) में सनपति पल्लवी (आंध्र विश्वविद्यालय), अर्शा एस. एस. (महात्मा गांधी विश्वविद्यालय कोट्टायम, केरल), गुज्जाला वर्षिता (डॉ. बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश), साक्षी घाड़गे (पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर सोलापुर विश्वविद्यालय) और बेल्लाना नानी (आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय) ने क्रमशः पहले से पांचवें स्थान तक कब्जा जमाया।

Bikaner : कृषि अधिकारियों की खण्डीय समीक्षा बैठक: योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करते हुए

वहीं 88 किग्रा (पुरुष वर्ग) में परीक्षित सोनी (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय) ने पहला, एम. तरुण (आंध्र विश्वविद्यालय) ने दूसरा, विवेक (गुरु काशी विश्वविद्यालय) ने तीसरा और देवरकोंडा प्रेम सागर (योगी वेंकना विश्वविद्यालय) ने चौथा स्थान हासिल किया।

Bikaner : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025: तीसरे दिन भी हुए रोचक मुकाबले

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें