Bikaner : डॉ. बिश्नोई को मिला भारत स्काउट व गाइड का सर्वोच्च सम्मान ‘सिल्वर स्टार अवार्ड’
बीकानेर (श्रेयांस बैद )। भारत स्काउट व गाइड का सर्वोच्च सम्मान ‘सिल्वर स्टार’ रेंजर लीडर और एमएस कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. धनवंती विश्नोई को दिया गया। यह सम्मान 19वीं राष्ट्रीय भारत स्काउट व गाइड जंबूरी के दौरान लखनऊ के राजभवन में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा 26 नवम्बर को प्रदान किया गया।

डॉ. बिश्नोई वर्ष 1998 से स्काउट गाइड आंदोलन से जुड़ी हैं। उनके निर्देशन में 15 रेंजर छात्राओं ने राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त किया है।
Bikaner : हेल्प डेस्क पर नियुक्त कार्मिकों को राजपत्रित अवकाश के दिन करना होगा कार्य
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय केसहायक राज्य संगठन आयुक्त रामजस लिखाला, सीओ गाइड मीनाक्षी भाटी सहित संभाग के स्काउट, गाइड एवं स्काउटर, गाइडर ने धनवंती विश्नोई को इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
Bikaner : डॉ. बिश्नोई को मिला भारत स्काउट व गाइड का सर्वोच्च सम्मान ‘सिल्वर स्टार अवार्ड’




















