Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bikaner : जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में किया पुराने गर्म कपड़ों का दान

Bikaner : जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में किया पुराने गर्म कपड़ों का दान

Bikaner : जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में किया पुराने गर्म कपड़ों का दान

जिला कलेक्टर की अपील- पहनने लायक कपड़े, जूते-चप्पल, बर्तन, खिलौने,मेंडल कॉपी किताब इत्यादि मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में करें दान

Advertisement Box

पवन पुरी में शनि मंदिर के पास शुरू हुआ मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र

नगर निगम अब तक जिले में खोल चुका 05 मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र

मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में आमजन कर सकते हैं पहनने लायक कपड़े, जूते-चप्पल ,बर्तन, खिलौने, कॉपी किताब इत्यादि घरेलू सामान का दान

बीकानेर (श्रेयांस बैद)। नगर निगम द्वारा पवन पुरी में आयोजित शनि मंदिर के पास शुरू किए गए मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में बुधवार को जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जरूरतमंदों हेतु पुराने गर्म कपड़ों का दान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सद्भावना केंद्र का उद्देश्य समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना है, जिसके लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

उपयोग योग्य पुराने कपड़े, गर्म वस्त्र, जूते-चप्पल, खिलौने इत्यादि दान करने की अपील

जिला कलेक्टर ने बीकानेर वासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों में पड़े उपयोग योग्य पुराने कपड़े, गर्म वस्त्र, जूते-चप्पल, बर्तन, खिलौने, कॉपी-किताबें, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि वस्तुएं जरूरतमंदों तक पहुँचाने के लिए सद्भावना केंद्र में उपलब्ध कराएँ। उन्होंने कहा कि यह पहल उन लोगों के लिए राहत का माध्यम बनेगी, जो संसाधनों के अभाव में कठिनाइयों का सामना करते हैं।

वृष्णि ने बताया कि सद्भावना केंद्र पर प्राप्त सभी वस्तुओं को व्यवस्थित रूप से संकलित कर विभिन्न संस्थाओं एवं स्वयंसेवी समूहों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवियों और युवा समूहों से भी इस अभियान में जुड़ने का आग्रह किया।

जिला कलेक्टर ने पवन पुरी में शुरू हुए केंद्र के बाहर आस पास इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने और बैठने के लिए बेंच लगाने के निर्देश भी दिए।

Bikaner : जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में किया पुराने गर्म कपड़ों का दान

निगम अब तक जिले में खोल चुका 05 मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र

नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष ने बताया कि निगम की ओर से जिले में अब तक कुल 05 मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र खोले जा चुके हैं। जिसमें नगर निगम मुख्यालय के अलावा दुर्गादास सर्किल के पास, दीनदयाल सर्किल के पास निगम कार्यालय में, पूगल रोड़ पर बड़ा कब्रिस्तान के बाहर और पांचवां केन्द्र पवन पुरी में शनि मंदिर के पास खोला गया है। छठा केन्द्र जल्द ही जयनारायण व्यास कॉलोनी में खोला जाएगा।

Bikaner : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कोलायत में जागरूकता रैली एवं कार्यक्रम आयोजित

मनीष ने बताया कि दान हेतु पवन पुरी का केंद्र प्रतिदिन सुबह 08 से शाम 05 बजे तक खुला रहेगा, जहां टीम द्वारा वस्तुओं का वर्गीकरण कर सुरक्षित रूप से संग्रहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सच्चे सहयोग और सद्भाव की इस पहल में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से बीकानेर “मानवता और सहकारिता” की मिसाल प्रस्तुत करेगा।

जिला कलेक्टर और निगम कमिश्नर की विजिट के दौरान निगम के सहायक अभियंता अ ओम प्रकाश चौधरी, वार्ड नं 50 के पूर्व पार्षद श्री आदर्श शर्मा समेत निगम के अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Bikaner : जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में किया पुराने गर्म कपड़ों का दान

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें