Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bikaner : बाबा गंगाईनाथ जी महाराज का 42वां निर्वाण दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा

Bikaner : बाबा गंगाईनाथ जी महाराज का 42वां निर्वाण दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा

Bikaner : बाबा गंगाईनाथ जी महाराज का 42वां निर्वाण दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा – जामसर में होंगे जागरण व विशाल भंडारे का आयोजन

बीकानेर/जामसर श्रेयांस बैद 20। नवंबर। बाबा गंगाईनाथ जी महाराज के 42वें निर्वाण दिवस के पावन अवसर पर बाबा गंगाईनाथ समाधि स्थल सेवा समिति, जामसर द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement Box

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ संपन्न होंगे।

समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्रपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को बाबा गंगाईनाथ समाधि स्थल पर भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा, वहीं 15 दिसंबर 2025 (सोमवार) को विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन धार्मिक आयोजनों में देशभर से बड़ी संख्या में साधु-संत,सन्यासी एवं नाथ संप्रदाय के महंत पधारेंगे, जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ेगी।

साथ ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के इस आयोजन में भाग लेंगे।समिति द्वारा बाहर से आने वाले साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Bikaner : बाबा गंगाईनाथ जी महाराज का 42वां निर्वाण दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा

आवास, भोजन, पानी, चिकित्सा तथा सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Bhilwara : मेवाड़ चैम्बर में आयोजित हुआ एमएसएमई ऋण आउटरीच कार्यक्रम

कार्यक्रमों की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु 23 नवंबर 2025 को दोपहर 2:30 बजे बाबा गंगाईनाथ समाधि स्थल, जामसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। समिति ने सभी गुरुभाइयों से अपील की है कि वे बैठक में समय पर उपस्थित होकर व्यवस्था में अपना योगदान दें एवं अधिक से अधिक लोगों को इस संबंध में सूचित करें।

समिति ने आमजन से भी अधिक से अधिक संख्या में पधार कर बाबा गंगाईनाथ जी महाराज के इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का धार्मिक लाभ उठाने का आह्वान किया है।

Bikaner : बाबा गंगाईनाथ जी महाराज का 42वां निर्वाण दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें