Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bikaner : बालिका गृह व तालुकाओं में बाल दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविरों और प्रतियोगिताओं का आयोजन

Bikaner : बालिका गृह व तालुकाओं में बाल दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविरों और प्रतियोगिताओं का आयोजन

बीकानेर (श्रेयांस बैद )। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राजस्थान उच्च न्यायालय) के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव और अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती मांडवी राजवी द्वारा शुक्रवार को मूक बधिर विद्यालय बालिका गृह, नोखा श्रीडूंगरगढ, कोलायत, लूणकरणसर व खाजूवाला में प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। मूक बधिर विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ न्यायाधीश द्वारा पहली बॅाल खेलकर किया गया। साथ ही बाल दिवस के उपलक्ष्य में बालिकाओं के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement Box

Bikaner : बालिका गृह व तालुकाओं में बाल दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविरों और प्रतियोगिताओं का आयोजन

इस दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं के सशक्तिकरण, समाज में अधिकार दिलवाने तथा अपना हुनर दिखाने आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसी अवसर पर बालिका गृह में बालिकाओं के बीच पोस्टर पेंटिग, कविता व खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में विजेता रही बालिकाओं को उपहार दिए गए। श्रीमती मांडवी राजवी द्वारा बालिकाओं को बाल-विवाह प्रतिषेध अधिनियम, कन्या भ्रूण हत्या व बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ, पीडित प्रतिकर स्कीम आदि विषयों के बारे में जागरूक किया तथा पढ़-लिख कर उन्नति के पथ पर अग्रसर होने हेतु भी कहा।

Bhilwara माण्डलगढ़ निजी बस एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन, की कार्यवाही की मांग

साथ ही अधिवक्ता एलएडीसीएस की टीम द्वारा तथा समस्त तालुकाओं व इत्यादि स्थानों पर भी अधिवक्ताओं, पीएलवी द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किये गये। शिविर में सहायक निदेशक, बाल कल्याण संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक अरुण सिंह शेखावत, परिवीक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार, छात्रावास अधीक्षक प्रथम नीलम पंवार व वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक संजय मारू इत्यादि उपस्थित रहे।

Bikaner : बालिका गृह व तालुकाओं में बाल दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविरों और प्रतियोगिताओं का आयोजन

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें