Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : बीएसएल फैक्ट्री में मजदूर की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

Bhilwara : बीएसएल फैक्ट्री में मजदूर की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

Bhilwara : बीएसएल फैक्ट्री में मजदूर की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद मुआवजे और आधी सैलरी पेंशन के रूप में देने पर बनी सहमति

Advertisement Box

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल)। जिले के हमीरगढ़ थानान्तर्गत चित्तौड़गढ़ रोड स्थित बीएसएल फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर की शुक्रवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही शनिवार सुबह फैक्ट्री गेट पर अन्य मजदूर साथी जमा हो गए और जमकर हंगामा किया। परिजनों व फैक्ट्री श्रमिकों ने प्रबंधन पर बिना सूचना दिए अस्पताल में भर्ती कराने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद सहमति बनी और प्रदर्शन खत्म हुआ। जानकारी के अनुसार खैराबाद निवासी छोटूलाल पुत्र जगा सालवी पिछले लगभग 20 सालों से बीएसएल फैक्ट्री में लोडिंग-अनलोडिंग काम करता था। शुक्रवार शाम ड्यूटी के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

Bhilwara : बीएसएल फैक्ट्री में मजदूर की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

अन्य श्रमिकों ने उसे भीलवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आज सुबह मृतक के परिजन, फैक्ट्री मजदूर और ग्रामीण बड़ी संख्या में फैक्ट्री गेट पर एकत्रित हो गए। परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और उचित मुआवजे की मांग की। मौके पर हमीरगढ़ थाना पुलिस पहुंची और परिजनों से बातचीत कर माहौल शांत करवाने का प्रयास किया। आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने शुरुआती 3 घंटों तक परिजनों से वार्ता नहीं की। इससे गुस्साए लोग उग्र होने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रण में किया और वार्ता की शुरू करवाई। पुलिस की मध्यस्थता में फैक्ट्री प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच लगभग एक घंटे तक सुलह वार्ता चलीं।

Bhilwara : जिंक पार्क बनेगा राजस्थान का नया औद्योगिक केंद्र, हिन्दुस्तान जिंक और रीको ने उद्योगपतियों

प्रबंधन ने मृतक की पत्नी व तीन बच्चों (दो लड़के, एक लड़की) को आर्थिक सहायता के रूप में 14 लाख रुपए देने और छोटूलाल की सैलरी की आधी राशि पेंशन के रूप में नियमित देने पर सहमति जताई। इसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया। साथ ही प्रदर्शनकारी मजदूर फिर से काम पर लौट गए। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वही छोटू की अचानक मौत से खैराबाद व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन मौत की स्थिति स्पष्ट करने व कार्यस्थल पर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं इस मामले ने फैक्ट्रियों में कार्यरत मजदूरो की सुरक्षा व प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा छेड़ दी है।

Bhilwara : बीएसएल फैक्ट्री में मजदूर की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें