Bhilwara : प्राज्ञ युवा मंडल की अनोखी पहल, जल सरिताओं का उद्घाटन, प्यासे कंठों को मिलेगी राहत
गर्मी के मौसम में मानवता की मिसाल, जगह-जगह जल सरिताएं स्थापित कर लोगों को मिलेगा शीतल जल
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां एक ओर लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर श्री प्राज्ञ युवा मंडल ने एक सराहनीय पहल करते हुए जल सरिताओं का उद्घाटन किया। इस प्रयास का उद्देश्य राहगीरों, जरूरतमंदों और आमजन को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे।
मंत्री मनीष सेठी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए श्री प्राज्ञ युवा मंडल द्वारा एक साथ 6 स्थानों पर जल सरिताओं की स्थापना की गई। इन जल सरिताओं का विधिवत उद्घाटन समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। जिसमें संघ के पदाधिकारियों एव सदस्यों विशेष सहयोग रहा। साथ ही इन जल सरिताओं में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और नियमित रूप से पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

अध्यक्ष पदम डाँगी बताया गया कि संघ के नाथूलाल, विक्रम, अरिहंत डूंगरवाल एवं जतन लाल, विकास, पीयूष सोनी तथा नोरत मल, हर्ष मोदी के सहयोग से, एक-एक “जल सरिता” का संचालन किया जाएगा, जिससे बढ़ती गर्मी और जल संकट के बीच यह प्रयास प्यासे कंठों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब राहगीरों, श्रमिकों और जरूरतमंद लोगों को आसानी से ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सकेगा। जलसरिता स्टेशन रोड़, मुरली विलास रोड़, सूचना केंद्र, लवगार्डन रोड़, पीएनटी चौराहा, बाजार नम्बर 2 में संचालित रहेगी। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया और सभी से अपील की गई कि पानी की हर बूंद को बचाकर रखें, ताकि आने वाले समय में भी जल की कमी का सामना न करना पड़े।
Bhilwara : भीत के बालाजी मंदिर में हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ, उमड़े श्रद्धालु
इस कार्यक्रम में मित्र मण्डल अध्यक्ष अभय चपलोत, प्रदीप लोढ़ा, अशोक झामड, प्रकाश बाबेल, पुष्पेन्द्र डोसी, गौरव सुराणा, जितेंद्र बांठिया, शैलेंद्र डांगी रवि जैन, पंकज पोखरना, दर्पण लोढ़ा अविनाश तातेड,़ ऋषभ चौधरी, श्रेयांश सेठी, सुमित पीपाड़ा, मनीष सिसोदिया, लोकेश पोखरना, जीतू बोहरा, चिराग पगारिया, नमन बोहरा, रोहित लोढ़ा, सिद्धार्थ डूंगरवाल, लव कुश चौधरी, मोहित डांगी, महिला मण्डल से सुनीता पीपाड़ा, मधु मेड़तवाल मधु लोढ़ा, इंद्रा डांगी, किरण सेठी, मंजू झामड, सुनीता बागचार, नीलम खटोड़, श्वेता बाबेल, सीमा तातेड़ आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा।
Bhilwara : प्राज्ञ युवा मंडल की अनोखी पहल, जल सरिताओं का उद्घाटन, प्यासे कंठों को मिलेगी राहत



















